इस कंपनी ने एप्पल को भी छोड़ा पीछे, बनी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी

Join Us icon

कुछ ही दिनों में एप्पल आईफोन की दसवीं सालगिरह बना रही होगी। वहीं दूसरी ओर सैमसंग अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाईस गैलेक्सी नोट 8 की सफलता के जश्न में डूबी है। लेकिन इन दो दिग्गज़ कंपनियों के बीच में एक ऐसी स्मार्टफोन कंपनी भी है जिसने एप्पल और सैमसंग की नींद उड़ा दी है। यह कंपनी है चीनी स्मार्टफोन निर्माता ‘हुआवई’, जो स्मार्टफोन की दुनिया में एप्पल को पीछे छोड़ते हुए तेजी से सैमसंग की ओर बढ़ रही है।

रिसर्च फर्म कांउटरप्वाइंट की ताजा रिपोर्ट ने स्मार्टफोन जगत के ये चौंकाने वाले आंकड़े शेयर किए है। कांउटरप्वाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल चीनी कंपनी हुआवई एप्पल को पीछे छोड़ते हुए विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है।

july-pulse-huawei-surpass-apple-counterpoint-research

इस रिपोर्ट में पहला स्थान सैमसंग के नाम ही है लेकिन जून जुलाई 2017 के दौरान हुआवई की ग्रो​थ रेट सैमसंग की अपेक्षा ज्यादा रही है। सिर्फ इतना ही अगस्त माह में भी पूरे अंर्तराष्ट्रीय बाजार में हुआवई के स्मार्टफोन्स की खरीद फरोख्त सैमसंग से ज्यादा रही है।

लगातार तीन महीने तक हुआवई ने विश्व में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचे है। इसके चलते यह कंपनी एप्पल को तो पीछे छोड़ चुकी है और सैमसंग से ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रही है। स्मार्टफोन मॉडल की बात करें तो इस रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2017 में एप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस सबसे ज्यादा बेचे गए है तथा ओपो आर11 व ओपो ए57 दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं। भारत में सबसे तेजी के बिकने वाले शाओमी रेडमी नोट 4 कर एक्स वर्ज़न इस लिस्ट में छठे नंबर पर है