
गूगल का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन पिक्सल 2 कल दुनिया के समक्ष पेश कर दिया जाएगा। इस फोन को लेकर शुरू से ही तरह-तरह के लीक्स सामनें आते रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर इस फोन के लॉन्च से पहले ही इस फोन की फोटोज़ लीक हुई है। इस नए लीक में पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल को पहली बार बिना कवर के दिखाया गया है।
शाओमी ने रचा नया इतिहास, सिर्फ सिर्फ 30 दिनों में बेचे 1 करोड़ फोन
मशहूर टिप्सटर ईवान ब्लास ने अपने ट्वीटर हैंडल से गूगल पिक्सल 2 की फोटो शेयर की है। इस फोटो में फोन के दोनो मॉडल को को बिना कवर के दिखाया गया है जिससे इसके फ्रंट, बैक व साईड पैनल के साथ ही फोन की बिल्ड और डिजाईन को देखा जा सकता है। फोटो में इस फोन को ग्लास और मैटल डिजाईन पर दिखाया गया है।
These are the Google Pixel 2 and Pixel 2 XL https://t.co/cXCs560jNH pic.twitter.com/f3P47aeZ2I
— Evan Blass (@evleaks) October 2, 2017
लीक के अनुसार पिक्सल 2 एक्सएल में बेहद ही कम बेज़ल्स देखने को मिलेंगे। इस फोन को ओएलईडी पैनल पर पेश किया जा सकता है तथा फोन की स्क्रीन को राउंड कॉर्नर पर दिखाया गया है। फ्रंट पैनल पर ही स्टीरियों स्पीकर्स दिए गए हैं। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी बटन नहीं है तथा नेविगेशन बार स्क्रीन पर ही निचे की ओर दिखाई गई है।
फोन को लेकर पहले सामनें आए लीक्स के अनुसार पिक्सल 2 में जहां गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड फुलएचडी डिस्पले देखने को मिलेगी वहीं पिक्सल 2 एक्सएल को कंपनी द्वारा नैरो बेज़ल वाली क्वॉडएचडी डिस्पले पर पेश किया जाएगा, जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। पिक्सल 2 एक्सएल में 85 प्रतिशत तक स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देखने को मिल सकता है।
Google Pixel 2 XL, encased pic.twitter.com/GvZZadmZZg
— Evan Blass (@evleaks) October 2, 2017
ये दोनों हैंडसेट सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न 8.0 ओरियो पर पेश किए जाएगे तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेंगे। लीक के अनुसार इन फोन्स को ऐज़ सेंस तकनीक पर पेश किया जाएगा तथा इन्हें 64जीबी व 128जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन के फ्रंट और रियर पैनल पर गूगल इमेजिंग चिप के साथ ओआईएस कैमरा सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
अब यह कंपनी ला रही है डुअल स्क्रीन वाला फोल्डेबल फोन, दिवाली पर होगा लॉन्च
पानी और धूल से बचाने के लिए इसे आईपी67 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है तथा पावर बैकअप के लिए पिक्सल 2 में 2,700एमएएच तथा पिक्सल 2 एक्सएल में 3,520एमएएच बैटरी दी जा सकती है। लीक में बताया गया है कि ये फोन ई-सिम कार्ड स्लॉट सपोर्ट करेंगे, जिसमें एक ही सिम के अलग-अलग आॅपरेटर्स का नेटवर्क यूज़ किया जा सकेगा। वहीं पिक्सल 2 यूजर्स को 2023 तक के लिए अनलिमिटेड गूगल क्लाउड स्टोरेज भी दी जा सकती है।


















