हुआवई ने लॉन्च किया 4 कैमरे वाला फोन, इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी है दमदार

Join Us icon

दो दिन पहले ही हुआवई ने अपनी फ्लैगशिप के तहत दो हाईएंड डिवाईस मेट 10 और मेट 10 प्रो लॉन्च किए हैं। वहीं अब कंपनी की ओर से अब एक और स्मार्टफोन मेट 10 लाइट भी आॅफिशियल कर दिया गया है। मेट और मेट 10 प्रो जहां हाई प्राइज़ टैग के साथ बाजार में उतारे गए थे वहीं मेट 10 लाइट को कंपनी ने मीड बजट में पेश किया है।

6जीबी रैम और 6-इंच स्क्रीन के साथ हुआवई ने लॉन्च किए दो शानदार फोन, मेट 10 और मेट 10 प्रो

मेट 10 लाइट की बात करें तो यह फोन 4 कैमरों से लैस है और यही इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है। कंपनी की ओर से इस फोन के दोनों पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया है जो एलईडी फ्लैश लाइट से लैस है। फोन के रियर पैनल पर जहां लेईका के 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद है।

huawei-mate-10-lite-1

कंपनी की ओर से इस फोन को 18:9 बॉडी रेशियो के साथ 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.9-इंच की फुलएचडीप्लस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन ईएमयूआई 5.1 आधारित एंडरॉयड नुगट पर लॉन्च हुआ है तथा 2.3गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर किरीन 659 चिपसेट पर रन करता है।

3 मिनट के अंदर ही सोल्ड आउट हुआ शाओमी का फ्लैगशिप फोन मी मिक्स 2

मेट 10 लाइट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। 4जी तथा एनएफसी के साथ ही इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,340एमएएच की बैटरी मौजूद है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इस फोन की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 27,000 रुपये रखी गई है।