Mukhyamantri kanya utthan yojana 2024: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना रजिस्ट्रेशन, लाभ, पात्रता

Join Us icon

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri kanya utthan yojana) बिहार सरकार की योजना है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं यानी बेटियों को पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस सरकारी योजना की खासबात यह है कि जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना में ग्रेजुएट कर चुकी छात्राओं को 50 हजार रुपये मिलते हैं।

कन्या उत्थान योजना के लिए www.medhasoft.bih.nic.in पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 15 अप्रैल, 2024 से 31 जुलाई, 2024 तक निर्धारित की गई है। दिनांक 31 जुलाई, 2024 के बाद ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग, बिहार के मुताबिक, निर्धारित अंतिम तिथि के बाद पंजीकरण करने के लिए कोई दावा मान्य नहीं होगा। आइए जानते हैं क्या है कन्या उत्थान योजना? कैसे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है? योजना के तहत कब-कब कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024

योजना का नामMukhyamantri Kanya Utthan Yojana
डिपार्टमेंटमहिला कल्याण विभाग, बिहार
उद्देश्यछात्राओं को आर्थिक सहायता और सशक्त बनाना
लाभार्थीराज्य की कन्याएं (छात्राएं)
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ekalyan.bih.nic.in

Kanya Utthan Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan Yojana) बिहार सरकार की एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसकी शुरुआत 2018 में की गई थी। इस योजना का लाभ प्रदेश की लगभग 1.50 करोड़ का कन्याएं उठा पाएंगी। योजना के तहत कन्या के जन्म से ग्रेजुएशन तक एजुकेशन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हालांकि इस योजना में आर्थिक सहायता किस्तों में दी जाती है। इसमें ग्रेजुएट कर चुकी छात्राओं को 50 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मार्च 2023 तक ग्रेजुएट पास कर चुकी एक लाख 33 हजार छात्राओं को लाभ मिल सकती है। इसके लिए राज्य सरकार के तरफ से शिक्षा विभाग को 150 करोड़ की राशि दी गई है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना किसके लिए है?

  • यह योजना बिहार प्रदेश की बेटियों के लिए है।
  • योजना का लाभ परिवार की केवल 2 बेटियां ही उठा सकती हैं।
  • योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी से लिए है।
  • आवेदक के माता-पिता सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत नहीं होने चाहिए।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: Eligibility criteria

इस योजना का फायदा उठाने के लिए निम्न योग्यता जरूरी हैः

  • छात्राओं को बिहार राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त संस्थानों या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या समकक्ष की डिग्री प्राप्त करना जरूरी है।
  • मान्यता प्राप्त संस्थानों से 25 अप्रैल, 2018 के बाद ग्रेजुएशन या समकक्ष की डिग्री प्राप्त किया हो।
  • छात्राओं ने स्नातक डिग्री सामान्य, तकनीकी, व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्राप्त की हो।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बैंक अकाउंट होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की लिस्ट कैसे चेक करें (Check Name Status)

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की लिस्ट में नाम चेक करना आसान है। इसके लिए नीचे दिए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://medhasoft.bih.nic.in/ पर जाना होगा।

Mukhyamantri kanya utthan yojana 2024

स्टेप-2: यहां पर आपको अलग-अलग कक्षा के आधार पर अप्लाई का प्रोसेस दिखाई देगा। जब आप इसमें क्लिक करेंगे, तो स्टेटस चेक करने का ऑप्शन मिलेगा।

  • ग्रेजुएट छात्राएं स्टेटस चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।
  • 12वीं पास छात्राएं स्टेटस चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

स्टेप-3: इसके बाद यूनिवर्सिटी, रजिस्ट्रेशन नंबर, मार्कशीट के हिसाब से अपना नाम दर्ज करें। इसके बाद सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 के लाभ

इस योजना के तहत विभिन्न चरणों में लाभ प्रदान किए जाते हैंः

  • यह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे उनके लिए शिक्षा का खर्च उठाना आसान हो जाता है।
  • यह योजना लड़कियों को स्कूल में बने रहने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करती है, जिससे स्कूल छोड़ने की दर को कम करने में मदद मिलती है।
  • यह योजना लड़कियों के बीच साक्षरता दर में सुधार करने में मदद करती है, जो उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक है।
  • शिक्षित लड़कियों को अच्छी नौकरियां मिलने और बेहतर आय अर्जित करने की अधिक संभावना है, जो उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।
  • योजना के अंतर्गत ग्रेजुएशन के बाद 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। पहले यह राशि 25000 रुपये थी।
  • इस योजना में जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक छात्राओं को किस्तों में सहायता प्रदान की जाती है।
  • इस योजना में सेनेटरी नेपकिन के लिए 300 रुपये,यूनिफॉर्म के लिए 1 से 2 वर्ष की आयु में 600 रुपये, 3 से 5 वर्ष की आयु में 700 रुपये, 6 से 8 वर्ष की आयु में 1000 रुपये और 9 से 12 वर्ष की आयु में 1500 रुपये प्रदान किए जाए हैं।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 के लिए कैसे Online Register करें

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप-1: सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। स्टूडेंट्स हैं, तो रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Mukhyamantri kanya utthan yojana 2024

स्टेप-2: एक बार जब आप रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं, तो फिर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://medhasoft.bih.nic.in पर विजिट करना होगा।

स्टेप-3: यहां होम पेज पर आपको 10वीं, 12वीं और स्नातक छात्राओं के लिए आवेदन के लिए लिंक दिए दिए हैं। इन पर क्लिक कर आप आवेदन कर सकते हैं।

स्टेप-4: आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो की साइज 50केबी के कम होनी चाहिए। साथ ही, सिग्नेचर वाली फोटो की साइज 20 केबी से कम होनी चाहिए। इसके अलावा, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी, ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट/पासिंग मार्क शीट आदि डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।

स्टेप-5: फाइनल सबमिट करने से पहले आवेदन पत्र को फिर से चेक कर लें, क्योंकि आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसमें एडिट नहीं कर पाएंगे। आवेदन पत्र की प्रति का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: क्या Documents चाहिए होंगे?

कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर निम्न डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक आधार कार्ड से लिंक
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल मार्कशीट
  • आवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: Helpline number

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए +91-8292825106, +91-9534547098, +918986294256, 23323 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। ईमेल आईडी [email protected] है।

सवाल जवाब (FAQs)

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इस योजना के लिए बिहार प्रदेश की छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं। यह योजना पुरुषों के लिए नहीं है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य राज्य की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में स्नातक छात्राओं को कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत अब स्नातक छात्राओं को 50000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब-तक 1 लाख 61 हजार स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के खाते में 50-50 रुपये का भुगतान पूर्व में किया जा चुका है। एक अप्रैल, 2021 से बाद स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 50-50 हजार देने का प्रावधान किया गया है। इससे पहले इस मद में स्नातक उत्तीर्ण सभी छात्राओं को 25-25 हजार दिए जाते थे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here