
कुछ माह पहले ही चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स ने भारत में अपने दो फोन लॉन्च किए थे। कंपनी ने हॉट4 प्रो और नोट 4 को पेश किया था। वहीं पिछले कुछ दिनों से कंपनी के एक और दमदार फोन की चर्चा जोरों पर थी और आज उस फोन को लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स ने जीरो 5 मॉडल को भारत में पेश किया है। यह फोन अपने दामदार फीचर और शानदार कैमरे की वजह से चर्चा में है। हालांकि इसका लॉन्च इवेंट दुबई में था लेकिन यह फोन भारत में भी उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 17,999 रुपये है।
इनफिनिक्स जीरो 5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1,920 x 1,080 पिक्स्ल है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड भी है। फोन को मीडियाटेक हेलिया पी25 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।
शाओमी बनी भारत की नंबर एक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी, रेडमी बना नंबर 1 फोन
ताकतवर चिपसेट के साथ कंपनी ने इसे बड़ी मैमोरी से भी लैस किया है। इनफिनिक्स जीरो 5 में 6जीबी रैम मैमोरी है और इसकी इंटरनल मैमोरी 64जीबी की दी गई है। इसके अलावा 128जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको पिछले पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह फोन कंपनी के अपने एक्सओएस 3 ओएस पर रन करता है जो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित है।
लॉन्च से पहले ही लीक हुई बेज़ल लेस डिसप्ले वाले वीवो वी7 की स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स जीरो 5 में आपको डुअल कैमरा मोडुल देखने को मिलेगा। पिछले पैनल में 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। एक सेंसर टेलीफोटो लेता है जबकि दूसरा वाइउ एंगल तस्वीर लेने में सक्षम है। वहीं फोन में आप 2एक्स तक के आॅप्टिकल जूम का उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के दौरान आप वाइड एंगल के साथ बोके इफेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा।
कंपनी ने इसे 4,350 एमएएच की बैटरी से लैस किया है और इसमें आपको 20 एलटीई बैंड सपोर्ट मिलेगा। अर्थात विश्व के लगभग सभी देशों में यह 4जी नेटवर्क पर कार्य करने में सक्षम है। भारतीय बाजार में इनफिनिक्स 64जीबी मैमोरी मॉडल 17,999 रुपये में उपलब्ध होगा। जबकि इसका एक 128जीबी मैमोरी मॉडल भी है जिसके लिए आपको 19,999 रुपये चुकाने होंगे। 22 नवंबर से यह फोन आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।


















