realme 13 Pro और 13Pro Plus हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, यहां देखें फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल

Join Us icon

रियलमी की ‘नंबर’ सीरीज मिड रेंज में प्रीमियम क्वालिटी के स्मार्टफोन लाने के लिए प्रसिद्ध है। 30 जुलाई को realme 13 Pro 5G और realme 13 Pro+ 5G फोन इंडिया में लॉन्च होने वाले हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन स्टाइलिश लुक, शानदार स्पेसिफिकेशन्स और AI Features से लैस होकर आएंगे। विभिन्न रिपोर्ट्स, ऑफिशियल अनाउंसमेंट तथा लीक्स के जरिये सामने आई डिटेल्स के आधार पर आगे हमने ओवरव्यू लिखा है कि रियलमी 13 प्रो और 13प्रो प्लस में क्या खास मिल सकता है।

realme 13 Pro Series इंडिया लॉन्च डिटेल

रियलमी 13 प्रो 5जी और रियलमी 13 प्रो+ 5जी फोन 30 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होंगे। इस दिन दोपहर 12 बजे कंपनी एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से realme 13 Pro Series भारतीय बाजार में एंट्री लेगी। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह फोन लॉन्च लाइव देखा जा सकेगा।

अपने फोन पर realme 13 Pro Series इंडिया लॉन्च लाइव देखने के लिए (यहां क्लिक करें)

realme 13 Pro Series 5G इमेज

realme 13 Pro Series स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस

रियलमी ने बता दिया है कि नई realme 13 Pro Series क्वालकॉम मोबाइल चिपसेट पर काम करेगी। स्मार्टफोंन को Snapdragon 7s Gen 2 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना चिपसेट है जिसमें 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले चार Cortex-A78 कोर तथा 1.95गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले चार Cortex-A55 कोर शामिल हैं।

realme 13 Pro और realme 13 Pro+ में 9 लेयर वाला 3D VC Cooling सिस्टम भी दिया जाएगा जो हैवी गेमिंग के दौरान मोबाइल फोंस को ठंडा रखेगा। यह तकनीक फोन को ओवर हीटिंग की समस्या से बचाएगी।

कैमरा

रियलमी 13 प्रो और रियलमी 13 प्रो प्लस 5जी फोन HyperImage+ तकनीक से लैस होंगे। इस टेक्नोलॉजी के साथ ही स्मार्टफोंस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत भी प्राप्त होगी जो फोटो कैप्चर करने के लिए लेकर इमेज प्रोसेसिंग तक के काम आएगा। इन स्मार्टफोंस में AI Ultra Clarity, AI Smart Removal और AI Audio Zoom जैसे फीचर्स भी मौजूद रहेंगे।

realme 13 Pro Series स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेंगे। इनके बैक पैनल पर OIS फीचर वाला 50MP Sony LYT-701 मेन सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही कैमरा सेटअप में 3x optical zoom की क्षमता वाला 50MP Sony LYT-600 Periscope लेंस भी मौजूद रहेगा। आपको बता दें कि अभी तक कोई भी ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुआ है जिसमें ये दोनों कैमरा सेंसर एक साथ दिए गए हों।

बैटरी

तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही ये स्मार्टफोन ताकतवर बैटरी से भी लैस होंगे। कंपनी के अनुसार रियलमी 13 प्रो सीरीज में 5,200mAh battery दी जाएगी। ब्रांड की मानें तो यह 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी जो यूजर्स का लंबा साथ निभाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोंस में फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद रहेगी।

realme 13 Pro Series लीक डिटेल्स

डिस्प्ले

सामने आई जानकारी के अनुसार realme 13 Pro Series के दोनो स्मार्टफोंस में AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन हो सकती है तथा दोनों ही मॉडल्स में इसका साइज़ 6.7 इंच का रखा जा सकता है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस के साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल सकती है।

मेमोरी

realme 13 Pro 5G फोन को मार्केट में 8GB तथा 12RAM RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। इनमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज तथा 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। वहीं सीरीज के बड़े मॉडल यानी realme 13 Pro+ 5G फोन को 12RAM RAM पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ 512GB Storage दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here