इस realme 5G Phone पर मिल रहा है डिस्काउंट! 6GB, 8GB और 12GB RAM मॉडल बिक रहे हैं सस्ते

Join Us icon

20 हजार रुपये तक के बजट में कोई बढिया रियलमी मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो इन दिनों कंपनी का realme Narzo 70 Turbo स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। यह 5जी फोन 6जीबी रैम, 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च हुआ था तथा फिलहाल ये तीनों रैम वेरिएंट छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme 5G Phone पर डिस्काउंट

realme Narzo 70 Turbo 5Gलॉन्च प्राइसडिस्काउंटसेलिंग प्राइस
6GB RAM + 128GB Storage₹16,999₹1,000₹15,999
8GB RAM + 128GB Storage₹17,999₹1,000₹16,999
12GB RAM + 256GB Storage₹20,999₹1,000₹19,999

रियलमी नारज़ो 70 टर्बो 5जी फोन पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। इस स्कीम का फायदा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेजन पर भी उठाया जा सकता है। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर ये वाला रियलमी 5जी फोन 1,000 रुपये की छूट के साथ बिक रहा है और सभी मॉडल सस्ते रेट पर खरीदें जा सकते हैं।

5जी ​रियलमी मोबाइल फोन के सभी रैम वेरिएंट्स का इफेक्टिव सेलिंग प्राइस आप ऊपर लगी टेबल में देख सकते हैं। गौरतलब है कि ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 1 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट यानी कुल 1001 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। बताते चलें कि यह छूट सीमित समय के लिए ही लाई गई है। 5जी फोन खरीदने के लिए या ऑफर की विस्तृत डिटेल के लिए क्लिक करें – रियलमी वेबसाइट / अमेजन

realme NARZO 70 Turbo 5G india launched price specifications

realme Narzo 70 Turbo 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 120Hz E4 OLED Display
  • MediaTek Dimensity 7300 Energy
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 14GB Dynamic RAM
  • 50MP Back Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 45W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

रियलमी नारज़ो 70 टर्बो 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह OLED Esports स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस डिस्प्ले पर 2000निट्स ब्राइटनेस के साथ ही इन-डिस्प्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर तथा Rainwater Smart Touch जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

प्रोसेसिंग

realme Narzo 70 Turbo एंड्रॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पन बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी आक्टाकोर प्रोसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 7,26,959 एनूटूट स्कोर प्राप्त कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी615 जीपीयू मिलता है।

मेमोरी

नारज़ो 70 टर्बो 5जी फोन 6GB RAM, 8GB RAM और 12GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह मोबाइल डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम में 14जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 26GB RAM तक की ताकत देने का दावा करती है। 6जीबी और 8जीबी वेरिएंट को 128GB स्टोरेज के साथ तथा 12जीबी रैम वेरिएंट को 256GB स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है।

फोटोग्राफी

realme Narzo 70 Turbo 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OV50D मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Portrait लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी 5जी फोन 82.3° फिल्ड ऑफ व्यू और एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस रियलमी 5जी मोबाइल फोन नारज़ो 70 टर्बो में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसे 9 घंटे 34 मिनट का पीसीमार्क बैटरी स्कोर मिलता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारी टेस्टिंग के दौरान इसे 20% से 100% चार्ज होने में 64 मिनट का समय लगा।

realme Narzo 70 Turbo Price
Rs. 19,490
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here