मई में होगा मोबाइल्स का दंगल! एक से बढ़कर एक पावरफुल स्मार्टफोन होंगे इंडिया में लॉन्च, देखें अपकमिंग फोन लिस्ट

Join Us icon

मई की शुरुआत हो रही है और मौसम के साथ-साथ मोबाइल बाजार में भी गर्मी बढ़ने लगी है। बीते महीने जहां लो बजट और मिड रेंज स्मार्टफोंस का बोलबाला रहा। वहीं इस महीने भारत में एक से बढ़कर एक पावरफुल फ्लैगशिप फोन एंट्री लेने वाले हैं। Upcoming Phone in May की लिस्ट में ढ़ेरों महारथी एक जुड़े हैं तो बाजार में आने से पहले ही अपनी थाक जमा रहे हैं। यूं तो हर बजट कैटेगरी में फोन लॉन्च होंगे लेकिन अधिकांश का रेट हमें 40 हजार या उससे ज्यादा की रेंज में देखने को मिल सकता है। इस महीने लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन के नाम और उनमें दी जाने वाली स्पेसिफिकेशन्स की अनुमानित डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

मई में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन

realme C75 5G

प्राइस – ₹12,999 (अनुमानित)

मई की शुरुआत लो बजट रियलमी सी75 5जी फोन से होगी। कंपनी ने हालांकि इस मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन 91मोबाइल्स पहले ही इस सस्ते 5जी फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का एक्सक्लूसिव खुलासा कर चुका है। 6,000mAh Battery वाले इस 5जी मोबाइल की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होगी जिसमें 4जीबी रैम मिलेगी। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाले स्क्रीन, IP64 रेटिंग और 12GB Virtual RAM का सपोर्ट भी मिलेगा। realme C75 5G फोन दो रैम वेरिएंट्स में बिकेगा।

Samsung Galaxy S25 Edge

प्राइस – ₹99,999 (अनुमानित)

सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज 13 मई को ग्लोबली लॉन्च होगा। फिलहाल कंफर्मेशन तो नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Galaxy Unpacked ईवेंट के मंच से यह गैलेक्सी एस25 ऐज स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में भी पेश कर सकती है। यह एक प्रीमियम लुक वाला फ्लैगशिप फोन होगा जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट पर लाया जा सकता है। इस फोन में 200MP Camera मिलने की चर्चा चल रही है। वहीं इस सैमसंग 5जी फोन में 3,900एमएएच बैटरी और 6.7-इंच FHD+ sAMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। बताते चलें कि यह S25 Edge गैलेक्सी ‘एस’ सीरीज का चौथा मॉडल होगा।

Samsung Galaxy F56

प्राइस – ₹38,999 (अनुमानित)

सैमसंग गैलेक्सी एफ56 का सपोर्ट पेज सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर काफी समय पहले ही सामने आ चुका है। इसे SM-E566B/DS मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है जो जल्द ही मार्केट में भी एंट्री ले सकता है। सैमसंग की ओर से अभी इस मोबाइल से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन आशा कर सकते हैं कि इसी महीने यानी मई में यह 5जी फोन भारत बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। इस स्मार्टफोन को 12GB RAM और Exynos 1580 प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Galaxy F56 5G फोन में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 6.7-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

realme GT 7/7T

प्राइस – ₹42,999 (अनुमानित)

फ्लैगशिप फोन रियलमी जीटी 7 चीन में लॉन्च हो चुका है और अब भारत आ रहा है। कंपनी ने भी Realme GT 7 इंडिया लॉन्च को टीज़ कर दिया है और अब बस तारीख तय होना बाकी है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर पर आया है जिसके साथ एडवांस गेमिंग टेक्नोलॉजी और फीचर्स भी मिलते हैं। पावर बैकअप के लिए इस फोन में तगड़ी 7200mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। यह रियलमी 5जी फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 6500निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP सेल्फी सेंसर मौजूद है। गौरतलब है कि इस मोबाइल के साथ कंपनी realme GT 7T भी ला सकती है।

OnePlus 13s

प्राइस – ₹56,999 (अनुमानित)

वनप्लस 13एस मई में लॉन्च होने वाले मोस्ट अवेटेड मोबाइल फोंस में से एक है। यह कंपनी की ’13’ नंबर सीरीज का तीसरा फोन होगा जो भारत में बिकेगा। कंपनी ने फोन की घोषणा कर दी है और अब OnePlus 13s इंडिया लॉन्च डेट का इंतजार है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि यह वनप्ल्स फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.32-इंच की कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मिलेगी। वहीं अनुमान है कि वनप्लस 13एस में 6,260mAh Battery के ​साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 OIS बैक कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Motorola Razr 60

प्राइस – ₹67,999 (अनुमानित)

मोटोरोला का मुड़ने वाला मोबाइल रेज़र 60 ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है जो मई महीने में भारत में लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.96-इंच की FlexView मेन स्क्रीन और 3.63-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है। दोनों डिस्प्ले पर pOLED पैनल पर इस्तेमाल किया गया है और इन्हें Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Motorola Razr 60 स्मार्टफोन 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 4,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

Motorola Razr 60 Ultra

प्राइस – ₹96,999 (अनुमानित)

इंडियन मार्केट के फोल्डेबल सेग्मेंट में Razr 60 Ultra भी एंट्री ले सकता है। यह ग्लोबली पेश हो चुका है और मई में भारत आ सकता है। इस फोन में 7-इंच की प्राइमरी डिस्प्ले और 4-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है। दोनों पर ही यूजर्स को pOLED पैनल वाली 165Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होगी। यह मोबाइल क्वालकॉम के सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए 4,700एमएएच बैटरी के साथ 68W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग दी गई है। इस मोबाइल के फ्रंट पर एक और बैक पर दो 50 मेगापिक्सल के लेंस लगे हैं।

iQOO Neo 10

प्राइस – ₹38,999 (अनुमानित)

आइकू नियो 10 5जी फोन इंडिया में मई में लॉन्च हो सकता है जो ब्रांड के बड़ी बैटरी वाले सेग्मेंट में शामिल होगा। यह 7,000एमएएच बैटरी के साथ दस्तक दे सकता है जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। चर्चा है कि iQOO Neo 10 क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 12जीबी रैम मिलेगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50एमपी डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16एमपी सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। यह मोबाइल 6.78-इंच OLED LTPS Huaxing C9+ डिस्प्ले आ सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5500निट्स ब्राइटनेस मिल सकती है।

POCO F7 Pro global launch

POCO F7

प्राइस – ₹36,999 (अनुमानित)

पोको एफ7 मई में इंडिया में लॉन्च होगा। यह ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन सकता है जिसमें 7,550mAh Battery दी जा सकता है। वहीं परफॉर्मेंस को तगड़ा बनाने के लिए इस मोबाइल में 12GB RAM के साथ Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। यह पोको फोन 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो POCO F7 में 20MP फ्रंट कैमरा और 50MP OIS LYT600 डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

POCO F7 Ultra launch globally

POCO F7 Ultra

प्राइस – ₹46,999 (अनुमानित)

पोको एफ7 सीरीज इस महीने भारत में एंट्री ले सकती है। इसका एफ7 अल्ट्रा भी इंडिया में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस फ्लैगशिप मोबाइल में क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6.67-इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर जहां 50MP+50MP+32MP कैमरा सेटअप लगा है वहीं फ्रंट पर 32MP Selfie कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए POCO F7 Ultra में 5,300एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 120W वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग मिलती है।

HMD D2M Phone

प्राइस – ₹9,999 (अनुमानित)

एचएमडी ग्लोबल ने अनांउस कर दिया है कि वह भारत में D2M यानी डायरेक्ट-टू-मोबाइल फोन लेकर आ रही है। इसे मई के शुरुआती दिनों में भी पेश कर दिया जाएगा। फिलहार फोन का नाम तो साफ नहीं हो पाया है लेकिन Sinclair, Tejas नेटवर्क्स और FreeStream द्वारा सम्मिलित रूप से बनाया जा रहा है। इस फोन में Saankhya Labs का SL-3000 चिपसेट लगाया जाएगा जिसके चलते मोबाइल को टीवी ब्रॉडकास्ट एयरवेव्स से कनेक्ट किया जा सकेगा और फोन में बिना इंटरनेट के ही लाइव टीवी चैनल चल सकेंगे।

Infinix GT 30 Pro geekbench listing know specs

Infinix GT 30 Pro

प्राइस – ₹22,999 (अनुमानित)

मोबाइल गेमिंग को मेन यूएसपी बनाते हुए इनफिनिक्स भी अपने पावरफुल मोबाइल फोन जीटी 30 प्रो को मई में इंडिया में लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ LPDDR5X RAM + UFS 4.0 Storage मिलने की उम्मीद है। 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए जहां 108MP बैक और 13MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है वहीं पावर बैकअप के लिए 67W चार्जिंग तकनीक से लैस 5,500mAh दी जा सकती है।

Alcatel Mobile

प्राइस – ₹18,999 (अनुमानित)

अल्काटेल ब्रांड भारत में फिर से वापसी कर रहा है जो इसी महीने मई में अपने नए स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करेगा। रियलमी इंडिया हेड रहे माधव सेठ अब Alcatel की कमान संभाल रहे हैं। फ्रेंच कंपनी एक से अधिक मोबाइल फोन इस महीने भारत में पेश कर सकती है जो पंच होल डिस्प्ले वाले होंगे। फिलहाल अल्काटेल मोबाइल्स की ​अधिक डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन चर्चा है कि इनमें iPhone 16 जैसा डेडिकेटेड कैमरा बटन दिया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी मिड बजट से शुरूआत करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here