Moto G86 5G और G86 Power 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • Power मॉडल में 6720mAh और G86 5G में 5200mAh बैटरी है।
  • दोनों फोन में 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
  • यह 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आए हैं।

मोटोरोला ने अपने G सीरीज लाइनअप को विस्तार देते हुए दो नए मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Moto G86 5G और Moto G86 Power 5G को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। दोनों स्मार्टफोन शानदार बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिस्प्ले फीचर्स के साथ आए हैं। आइए, आगे मोबाइल्स के फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Moto G86 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Moto G86 5G में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, 10-बिट कलर और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

प्रोसेसिंग: Moto G86 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 8GB रैम मिलती है, जिसे वर्चुअल मेमोरी की मदद से 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB का uMCP स्टोरेज तकनीक दी गई है।

कैमरा: कैमरा की बात करें तो इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके रियर में 50MP का Sony LYTIA 600 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड + मैक्रो लेंस दिया गया है। यही नहीं इसमें AI फीचर्स जैसे Auto Night Vision, Gesture Capture और Pro Mode शामिल हैं।

बैटरी और चार्जिंग: बैटरी के मामले में यह फोन 5200mAh की बैटरी के साथ आता है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 41 घंटे तक का बैकअप देने का दावा करता है। साथ ही 30W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करता है।

अन्य: अन्य फीचर्स में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स विथ Dolby Atmos, ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6, NFC, ThinkShield सिक्योरिटी प्लेटफार्म और डुअल सिम (फिजिकल + eSIM) सपोर्ट शामिल हैं। इसका वजन 185 ग्राम है और यह वेगन लेदर बैक के साथ आता है। इसके अलावा फोन IP68/IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस वाला है और इसे MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।


Moto G86 Power 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Moto G86 Power 5G में भी 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल है। यह डिस्प्ले भी 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, 10-बिट कलर और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इस डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i से लैस रखा गया है।

प्रोसेसिंग: यह डिवाइस भी MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर चलता है और Android 15 आउट ऑफ द बॉक्स सपोर्ट करता है। इसमें 512GB की uMCP स्टोरेज तकनीक है, जो स्टैंडर्ड G86 5G से ज्यादा है। जबकि रैम 8GB है।

कैमरा: कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 50MP का Sony LYTIA 600 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड + मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरा 32MP का है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। इसमें भी AI आधारित कैमरा फीचर्स जैसे Auto Night Vision, Gesture Capture और Pro Mode दिए गए हैं।

बैटरी और चार्जिंग: बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें 6720mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी है। यह भी 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य: Moto G86 Power 5G फोन में भी डुअल स्टीरियो स्पीकर्स विथ Dolby Atmos, ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम (फिजिकल + eSIM), Wi-Fi 6, NFC और ThinkShield सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसका वजन 198 ग्राम है और इसमें भी वेगन लेदर बैक डिजाइन मिलता है। यह फोन भी IP68/IP69 व MIL-STD 810H रेटिंग के साथ आता है।

Moto G86 5G और G86 Power 5G कीमत और उपलब्धता

  • Moto G86 5G की कीमत €299.99 है, जो लगभग 29,000 रुपये के बराबर है। वहीं UK में इसकी कीमत £280 रखी गई है।
  • Moto G86 Power 5G की कीमत €329.99 है, जो लगभग 32,005 रुपये के आसपास है। इसकी UK में कीमत £299.99 रखी गई है।
  • यह दोनों ही स्मार्टफोन के 8GB रैम +256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत है।
  • फोंस की सेल UK और कई यूरोपीय देशों में शुरू हो चुकी है और यह जल्द ही अन्य बाजारों में भी लॉन्च हो सकते हैं।
  • कलर्स की बार करें तो दोनों डिवाइस PANTONE Cosmic Sky, Chrysanthemum, Golden Cypress, Spellbound जैसे चार ऑप्शंस में उपलब्ध हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here