
रियलमी के बजट 5G स्मार्टफोन्स ने भारतीय मार्केट में मजबूत पकड़ बनाई है, खासकर 15,000 रुपये से कम की कीमत वाले सेगमेंट में। इस रेंज में Realme C73 5G, Realme P1 5G, Realme Narzo 70 Turbo 5G, Realme 14x 5G, Realme Narzo 70x 5G, Realme 13 5G, Realme 12x 5G, Realme Narzo N65 5G और Realme C75 5G जैसे फोन अपनी शानदार परफॉर्मेंस, आकर्षक डिजाइन के लिए लोकप्रिय हैं। इनमें पावरफुल ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और बढ़िया कैमरा सेटअप मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं 15000 रुपये की रेंज में आने वाले रियलमी फोन के बारे में विस्तार सेः
रियलमी 5G मोबाइल फोन की लिस्ट
| फोन का नाम | कीमत (रैम + स्टोरेज वैरियंट) |
|---|---|
| Realme C73 5G | ₹10,499 (4GB + 64GB) |
| Realme P1 5G | ₹13,999 (6GB + 128GB) |
| Realme Narzo 70 Turbo 5G | ₹13,498 (6GB + 128GB) |
| Realme 14x 5G | ₹14,999 (6GB + 128GB) |
| Realme Narzo 70x 5G | ₹11,799(4GB + 128GB) |
| Realme 12x 5G | ₹11,999 (4GB + 128GB) |
| Realme Narzo N65 5G | ₹10,477 (4GB + 128GB) |
| Realme C75 5G | ₹12,999 (4GB + 128GB) |
Realme C73 5G
Realme C73 5G अपनी 10,499 रुपये की कीमत में शानदार वैल्यू देता है। इसमें 6000mAh बैटरी की बड़ी बैटरी है, जो लंबी चलेगी। फोन में 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले है, जो वीडियो और गेमिंग के लिए अच्छा है। वहीं Dimensity 6300 प्रोसेसर रोजमर्रा के कार्यों और हल्के गेमिंग को हैंडल कर सकता है। इसमें 32MP प्राइमरी कैमरा है। फोन में आपको IP54 रेटिंग मिलती है।

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67-इंच HD+, 720×1604 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, पंच-होल डिजाइन
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 (2.4 GHz ऑक्टा-कोर)
- रैम और स्टोरेज: 4GB रैम, 64GB इंटरनल स्टोरेज (हाइब्रिड स्लॉट के साथ 2TB तक बढ़ाया जा सकता है)
- कैमरा: 32MP प्राइमरी + 2MP डेप्थ सेंसर, 8MP फ्रंट कैमरा
- बैटरी: 6000mAh, 15W फास्ट चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: Android 15, Realme UI 6.0
- कनेक्टिविटी: डुअल सिम, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3
- अन्य फीचर्स: IP54 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक
Realme P1 5G
Realme P1 5G फोन 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ मल्टीमीडिया के लिए शानदार है। कंपनी ने इसमें मीडियाटेक Dimensity 7050 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जो हल्के गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया है। फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है। यदि IP रेटिंग की बात करें, तो फोन में IP54 रेटिंग है, वहीं इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इसे प्रीमियम बनाता है।

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ AMOLED, 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स, HDR10+
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7050 (2.6 GHz ऑक्टा-कोर)
- कैमरा: 50MP मुख्य (OIS) + 2MP डेप्थ, 16MP फ्रंट
- बैटरी: 5000mAh, 45W SuperVOOC चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: Android 14, Realme UI 5.0
- कनेक्टिविटी: डुअल सिम, 5G, VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2
- अन्य: IP54, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, डुअल स्टीरियो स्पीकर, 7-लेयर VC कूलिंग
Realme Narzo 70 Turbo 5G
Realme Narzo 70 Turbo 5G अपने 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स ब्राइटनेस के साथ गेमिंग और वीडियो के लिए शानदार है। इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर दिया है, जो हल्के गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया है। फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है। यदि IP रेटिंग की बात करें, तो फोन में IP64 रेटिंग है, वहीं साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर इसे प्रीमियम बनाता है।

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ AMOLED, 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Energy (2.5 GHz ऑक्टा-कोर)
- कैमरा: 50MP मुख्य (OIS) + 2MP डेप्थ, 16MP फ्रंट
- बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: Android 14, Realme UI 5.0
- कनेक्टिविटी: डुअल सिम, 5G, VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3
- अन्य: IP64, साइड फिंगरप्रिंट, स्टीरियो स्पीकर
Realme 14x 5G
Realme 14x 5G फोन 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ अनुभव देता है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह हल्के गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया है। फोन में 6000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है। यदि IP रेटिंग की बात करें, तो फोन में IP69 रेटिंग है, जो इसे पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित बनाती है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर इसे प्रीमियम बनाता है।

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67-इंच HD+, 720×1604 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 (2.4 GHz ऑक्टा-कोर)
- कैमरा: 50MP मुख्य + 2MP डेप्थ, 8MP फ्रंट
- बैटरी: 6000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: Android 14, Realme UI 5.0
- कनेक्टिविटी: डुअल सिम, 5G, VoLTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3
- अन्य: IP69, साइड फिंगरप्रिंट, स्टीरियो स्पीकर
Realme Narzo 70x 5G
Realme Narzo 70x 5G में 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ शार्प और स्मूथ विजुअल्स देता है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 6100+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है। यदि IP रेटिंग की बात करें, तो फोन में IP54 रेटिंग है।

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.72-इंच FHD+, 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6100+ (2.2 GHz ऑक्टा-कोर)
- कैमरा: 50MP मुख्य + 2MP डेप्थ, 8MP फ्रंट
- बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: Android 14, Realme UI 5.0
- कनेक्टिविटी: डुअल सिम, 5G, VoLTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.2
- अन्य: IP54, साइड फिंगरप्रिंट, स्टीरियो स्पीकर
Realme 12x 5G

Realme 12x 5G में 6.72-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ स्क्रॉलिंग देता है। कंपनी ने इसमें मीडियाटेक Dimensity 6100+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, वहीं फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है। इसमें आपको IP54 रेटिंग मिलता है।
मुख्य स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.72-इंच FHD+ LCD, 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 625 निट्स
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6100+ (2.2 GHz ऑक्टा-कोर)
- कैमरा: 50MP मुख्य + 2MP डेप्थ, 8MP फ्रंट
- बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: Android 14, Realme UI 5.0
- कनेक्टिविटी: डुअल सिम, 5G, VoLTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.2
- अन्य: IP54, साइड फिंगरप्रिंट, स्टीरियो स्पीकर
Realme Narzo N65 5G
Realme Narzo N65 5G में 6.67-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले है और यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर है। यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट दी गई है। फोन में IP54 रेटिंग है।

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67-इंच HD+ IPS LCD, 720×1604 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 625 निट्स
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 (2.4 GHz ऑक्टा-कोर)
- कैमरा: 50MP मुख्य, 8MP फ्रंट
- बैटरी: 5000mAh, 15W चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: Android 14, Realme UI 5.0
- कनेक्टिविटी: डुअल सिम, 5G, VoLTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3
- अन्य: IP54, साइड फिंगरप्रिंट
Realme C75 5G
Realme C75 5G में 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले है और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जो हल्के गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया है। फोन में 6000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है। फोन में IP64 रेटिंग है।

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: 6.72-इंच FHD+, 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 (2.4 GHz ऑक्टा-कोर)
कैमरा: 50MP मुख्य + 2MP डेप्थ, 8MP फ्रंट
बैटरी: 6000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
सॉफ्टवेयर: Android 14, Realme UI 5.0
कनेक्टिविटी: डुअल सिम, 5G, VoLTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3
अन्य: IP64, साइड फिंगरप्रिंट, स्टीरियो स्पीकर


















