
टेक्नो अपनी Pova 7 सीरीज को विस्तार देते हुए नया Ultra मॉडल भी लॉन्च कर सकता है। जिसे Tecno Pova 7 Ultra 5G नाम से पेश किया जा सकता है। इसे लेकर लेटेस्ट लीक में प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और संभावित लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह गेमिंग के लिए शानदार साबित हो सकता है। आइए, आगे आपको तमाम डिटेल्स बताते हैं।
Tecno Pova 7 Ultra 5G की लॉन्च डिटेल्स (लीक)
- सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर टिपस्टर पारस गुगलानी ने टेक्नो पोवा 7 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी शेयर की है।
- आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि डिवाइस को इसी महीना जून में पेश किए जाने की डिटेल लिखी हुई है।
- हालांकि अभी सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन लग रहा है कि यह जल्द ही आने वाले दिनों में पेश हो सकता है।

Tecno Pova 7 Ultra 5G स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: Tecno Pova 7 Ultra 5G फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। खास बात यह है कि यह फोन PUBG Mobile जैसे गेम्स को 120FPS पर चलाने में सक्षम हो सकता है।
- चिपसेट: लीक के मुताबिक, Pova 7 Ultra 5G में MediaTek का नया Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इसे एक पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन बना सकता है।
- बैटरी: फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 70W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। यह लंबे गेमिंग सेशन के दौरान यूजर्स को बिना रुके खेलने का अनुभव प्रदान कर सकती है।
- अन्य: सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन Android 15 OS पर चलेगा और इसमें 8GB RAM के साथ ARM Mali-G615 GPU मिलेगा।

Tecno Pova 7 Ultra 5G डिजाइन
Pova 7 Ultra 5G का डिजाइन भी काफी अनोखा होने वाला है। इसमें बॉक्सी डिजाइन, रियर पर मैकेनिकल एलिमेंट्स, ट्रायंगल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल, एलईडी लाइट स्ट्रिप और आर्क इंटरफेस देखने को मिल सकता है। जानकारी के अनुसार यह फोन ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हो सकता है।












