Samsung Galaxy S25 FE के डिजाइन की जानकारी आई सामने, मिल सकते हैं ये फीचर्स

Join Us icon
Highlights

  • Galaxy S25 FE का डिजाइन पहले से ज्यादा स्लिम हो सकता है।
  • इसमें 7.4mm पतला चेसिस और फलेक्सिबल OLED पैनल दिया जा सकता है।
  • यह 6.7-इंच OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दे सकता है।

टेक दिग्गज Samsung अपने अगले बजट फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 FE को जल्द बाजार में लेकर आ सकता है। इसे लेकर लगातार जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, लेटेस्ट ZDNet की रिपोर्ट के अनुसार इस डिवाइस में डिजाइन से लेकर डिस्प्ले तक कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बार ब्रांड पहले से पतला और ज्यादा प्रीमियम डिजाइन दे सकता है। आइए, आगे लीक डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE डिजाइन

  • रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S25 FE का डिजाइन पहले से ज्यादा स्लिम रखा जा सकता है।
  • Galaxy S24 FE जहां 8.0mm मोटा था। वहीं, नया Galaxy S25 FE केवल 7.4mm पतला हो सकता है।
  • Samsung Galaxy S25 FE के पतला होने का बड़ा कारण ब्रांड का नया Flexible OLED Panel बताया जा रहा है। जो डिवाइस को पतला बनाने में मदद करता है।

लीक में बताया गया है कि Samsung Galaxy S25 FE में 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और चारों तरफ पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। यह डिस्प्ले संभवतः HFD+ रिजॉल्यूशन के साथ दिया जा सकता है। जैसा कि इसके पूर्व मॉडल में देखा गया था।

Samsung Galaxy S25 FE स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

पिछले दिनों Galaxy S25 FE को Geekbench पर देखा गया था। जिससे कुछ अहम खूबियों की जानकारी मिली थी।

  • प्रोसेसर: Galaxy S25 FE फोन में परफॉरमेंस के लिए ब्रांड द्वारा Exynos 2400 चिपसेट लगाया जा सकता है।
  • स्टोरेज और रैम: फोन में अच्छी स्पीड के लिए 8GB RAM मिलने की बात सामने आई थी।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: सॉफ्टवेयर के मामले में गीकबेंच पर Android 16 होने की डिटेल्स देखने को मिली थी।
  • कैमरा: आगामी Galaxy S25 FE के रियर साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा वाइड और 8MP टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12MP कैमरा लेंस हो सकता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: डिवाइस में 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस बैटरी को जल्दी से चार्ज करने के लिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here