6,300mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Realme Note 80, लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक

Join Us icon

Realme अपनी Note सीरीज का विस्तार कर सकता है। नई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 5 मार्च को Realme Note 80 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है। वहीं, लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। जो पैशनेटगीक्ज ने शेयर किए हैं। उम्मीद है यह कम कीमत में सस्ता फोन देख रहे ग्राहकों को लुभा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार Realme Note 80 में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 563 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। स्क्रीन पर “ArmorShell” प्रोटेक्शन लगाई जा सकती है। जो रिपोर्ट के अनुसार 1.8 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षा दे सकती है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Realme Note 80 डिवाइस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो सकता है। हालांकि अभी चिपसेट का नाम सामने नहीं है, लेकिन बताया गया है कि AnTuTu पर फोन ने 3,90,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। कंपनी 48 महीनों तक स्मूद परफॉरमेंस का दावा कर सकती है। जो एंट्री-लेवल सेगमेंट में अच्छा माना जा सकता है।

बैटरी के मामले में Realme Note 80 में 6,300mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जो 15W चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। लीक तस्वीर के अनुसार यह बैटरी चार साल तक अपनी हेल्थ बरकरार रखने के लिए डिजाइन की गई है। इसके साथ ही फोन -20°C से 50°C तक के तापमान में काम करने में सक्षम बताया गया है, जो इसे अलग-अलग मौसम की परिस्थितियों के लिए बढ़िया ऑप्शन बना सकता है।

Realme Note 80 में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह सेटअप बेसिक लग सकता है, लेकिन Realme इसमें सॉफ्टवेयर फीचर्स जैसे ऑब्जेक्ट रिमूवल, फेस एन्हांसमेंट और बैकग्राउंड कटआउट जैसे AI टूल्स प्रदान कर सकता है।

डिजाइन की बात करें तो फोन 7.94mm पतला और 197 ग्राम वजन वाला बताया गया है। जो बड़ी बैटरी के बावजूद इसे स्लिम और हैंडी बना सकता है। कलर्स के मामले में Realme Note 80 स्मार्टफोन Glacier Blue और Storm Black कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अलावा फोन को IP54 रेटिंग मिल सकती है, जिससे यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। खास बात यह है कि इसमें वेट-हैंड टच सपोर्ट भी मिल सकता है। यानी गीले हाथों से भी स्क्रीन रिस्पॉन्स बेहतर रह सकता है। ।

फिलहाल Realme Note 80 की कीमत और उपलब्धता को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि यह बेसिक उपयोग के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। यदि लीक सही साबित होता है तो यह फोन 5 मार्च को आधिकारिक तौर पर ग्लोबली लॉन्च हो जाएगा। इसके अपडेट के लिए इंतजार करें और 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here