108MP कैमरा, 6520mAh बैटरी और 6500nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन पर लॉन्च हुआ यह नया 12GB RAM वाला 5G फोन

Join Us icon

ऑनर ने अपनी ‘नंबर सीरीज’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Honor 600 Lite ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से यह मोबाइल मलेशिया में लॉन्च किया गया है जो 12GB RAM, MediaTek Dimensity 7100 Elite प्रोसेसर, 108MP Camera और 6520mAh battery की ताकत के साथ आया है। लेटेस्ट फोन ऑनर 600 लाइट की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

ऑनर 600 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो MagicOS 10 के साथ मिलकर काम करता है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7100 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हाल ही में इंडिया में Infinix Note Edge इस प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 21,999 रुपये है।

फोटोग्राफी के लिए ऑनर 600 लाइट 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.75 अपर्चर वाला 108-मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया ऑनर स्मार्टफोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Honor 600 Lite 5G फोन को 2600 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और तगड़ी 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक किया गया है और कंपनी का कहना है कि फोन में सिर्फ 1.23mm के अल्ट्रा स्लीम ऐज दिए गए हैं।

पावर बैकअप के लिए Honor 600 Lite 5G फोन को 6520mAh बैटरी से लैस कर मलेशियल मार्केट में उतारा गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी अपने फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। ऑनर 600 लाइट में OTG का सपोर्ट दिया गया है, यह मोबाइल रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

Honor 600 Lite को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन पर लाया जाएगा जो इसे मजबूत प्रदान करता है। फोन साइड फ्रेम पर iPhone की ही तरह AI Camera button लगाया गया है जो सिंगल टच में ही कैमरा एक्सेस करने देता है। इस स्मार्टफोन को IP66 रेटिंग प्राप्त है जो धूल व पानी से डिवाइस को बचाने में मदद करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 6.0 और NFC के विकल्प भी मौजूद है।

ऑनर 600 लाइट 5जी फोन को मलेशिया में 12GB RAM + 256GB Storage पर लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 1399 रिं​गिट है जो इंडियन करंसी अनुसार 32 हजार रुपये के करीब है। शुरुआती सेल में कंपनी इस पर कुछ एक्स्ट्रा पैसों में 1+1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है। Honor 600 Lite 5G इंडिया में कब लॉन्च होगा, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। मलेशिया में नए ऑनर फोन को Velvet Grey और Desert Gold कलर में बेचा जाएगा।

इंडिया में बिक रहे MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाले Infinix Note Edge 5G फोन की बात करें तो इसमें 6.78-इंच 1.5K 3D curved AMOLED स्क्रीन दी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग, 10W रिवर्स चार्जिंग मौजूद है। इसके 6GB और 8GB RAM पर लाया गया है​ जिसका स्टार्टिंग प्राइस 21,999 रुपये है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here