
रियलमी ने बीते दिनों ग्लोबल मार्केट में ‘सी सीरीज’ के दो मोबाइल फोन realme C100 4G और realme C100 5G लॉन्च किए हैं। 4जी मॉडल जहां वियतनाम में पेश हुआ था वहीं 5जी फोन थाईलैंड में उतारा गया था। अब कंपनी अपनी इसी सीरीज का तीसरा मॉडल realme C100x भी लेकर आ रही है। फोन लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग मोबाइल का रिटेल बॉक्स और स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।
रियलमी सी100 सीरीज इंडोनेशिया में लॉन्च होने वाली है। कंपनी की ओर से इस टीज कर दिया गया है और अब लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। ब्रांड की अनाउंसमेंट से पहले ही इस सीरीज के realme C100x स्मार्टफोन से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ गई है। टेक वेबसाइट पेश्नेटगीक्ज़ ने इस अपकमिंग रियलमी फोन के रिटेल बॉक्स की फोटो सहित मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स भी जानकारी दे दी है। लीक की माने तो realme C100 series के फोन इंडिया में भी लॉन्च होंगे।
लीक में फोन का मार्केटिंग मटेरियल लीक किया गया है जिससे पता चला है कि realme C100x 8000mAh battery पर लॉन्च होगा। बताते चलें कि वियतनाम में realme C100 4G फोन भी इतनी ही बड़ी पर लाया गया था। वहीं अपकमिंग रियलमी सी100एक्स को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जाने जानकारी सामने आई है।
realme C100x के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन military-grade सर्टिफाइड ड्यूरेबल बॉडी पर लाया जाएगा। यानी यह मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला स्मार्टफोन होगा। इसे एंड्रॉयड 16 पर लाया जा सकता है जिसके साथ लेटेस्ट realme UI मिलेगा। वहीं फोन में गूगल जेमिनी और सर्किल टू सर्च जैसे AI features भी मिलेंगे।

लीक के अनुसार रियलमी सी100एक्स स्मार्टफोन को एचडी+ रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में 120हर्ट्ज़ तक की रिफ्रेश रेट भी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के साथ ही NFC का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
realme C100x स्मार्टफोन 6GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इस मोबाइल में कंपनी 12GB dynamic RAM तकनीक भी देगी। यानी 6जीबी फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर 18GB RAM की ताकत पाई जा सकेगी। इस फोन को मार्केट में 128GB और 256GB storage पर लाया जा सकता है। वहीं इस सस्ते स्मार्टफोन को Golden Coast और Deep Blue Tides कलर में बेचा जा सकता है।









