
Redmi Note सीरीज को लेकर नई डिटेल्स मिलना शुरू हो गई है। कंपनी ने इस साल Redmi Note 15 Series को लॉन्च किया है। जिसमें स्टैंडर्ड, Pro और Pro+ मॉडल शामिल हैं। वहीं, अब इसके सक्सेसर को लेकर लीक सामने आया है, जिसमें Redmi Note 17 Pro Max आ सकता है और कई तगड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक रिपोर्ट के अनुसार HyperOS के कोड में बदलाव के दौरान इस अपकमिंग स्मार्टफोन का जिक्र देखा गया है। माना जा रहा है कि कंपनी Redmi Note 17 series पर काम कर रही है, जिसमें Note 17 और Note 17 Pro भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल लीक में Redmi Note 17 Pro Max वैरियंट की ज्यादा जानकारी सामने आई है।

कैमरा की बात करें तो टिप्स्टर Kacper Skrzypek के मुताबिक Redmi Note 17 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जो Samsung ISOCELL S5KHP5 सेंसर पर बेस्ड हो सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें Omnivision OV08F10 सेंसर इस्तेमाल होने की संभावना है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जो Samsung ISOCELL S5KKDS सेंसर के साथ आ सकता है। खास बात यह है कि पिछले Redmi Note 15 Pro Plus में भी इसी तरह का कैमरा सेटअप देखने को मिला था।
परफॉरमेंस के मामले में Redmi Note 17 Pro Max फोन अपग्रेड के साथ आ सकता है। लीक के अनुसार इसमें MT6881 मॉडल नंबर वाला चिपसेट मिल सकता है, जिसे MediaTek Dimensity 7500 माना जा रहा है। यह चिपसेट पिछले मॉडल में दिए गए MediaTek Dimensity 7400 के मुकाबले अपग्रेड हो सकता है।
बैटरी को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Note 17 Pro Max के चाइना वैरियंट में 10,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिल सकती है, जो इसे सेगमेंट में अलग बना सकती है। हालांकि, ग्लोबल मॉडल में बैटरी स्पेसिफिकेशन अलग हो सकते हैं।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो आगामी Redmi Note 17 series को सबसे पहले चीन में पेश किया जा सकता है। वहीं, भारत सहित अन्य मार्केट्स में इसकी एंट्री 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में हो सकती है। फिलहाल Xiaomi की तरफ से इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लीक के सामने आने से लगता है कि अगली Note सीरीज पर काम शुरू हो चुका है। साथ ही ग्राहकों को बड़े अपग्रेड दिए जा सकते हैं। यदि आप आने वाले महीनों में नोट लाइनअप का फोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









