OnePlus Ace 6 Ultra में 8,600mAh बैटरी, 120W चार्जिंग और 165Hz गेमिंग डिस्प्ले कंफर्म

Join Us icon

OnePlus ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra का लॉन्च पहले ही कंफर्म कर दिया है। यह 28 अप्रैल को एंट्री लेने वाला है। ब्रांड इससे पहले ही इस गेमिंग डिवाइस के बारे में लगातार जानकारियां शेयर कर रहा है। लेटेस्ट अपडेट में आधिकारिक तौर पर इसकी बैटरी डिटेल्स भी कंफर्म कर दी हैं, जो इसे मौजूदा फ्लैगशिप फोंस से अलग बनाती हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

सबसे बड़ा हाइलाइट OnePlus Ace 6 Ultra की 8,600mAh बैटरी होगी। जो आज के ज्यादातर फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से बड़ी है। इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर यूजर्स को करीब 7 घंटे तक गेमिंग का अनुभव मिल सकती है। जबकि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से लगभग 2 घंटे का गेमप्ले मिल सकता है। इसके पीछे OPPO द्वारा डेवलप किया गया “Energy Concentration” चिप काम करता है, जो बैटरी एफिशिएंसी और लाइफ को बेहतर बनाता है।

बड़ी बैटरी के साथ OnePlus Ace 6 Ultra फोन बाजार में हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Redmi K90 Max को टक्कर दे सकता है। जिसमें 8,550mAh बैटरी और हाई-एंड गेमिंग फीचर्स मिलते हैं। इस तरह OnePlus भी अब हाई-कैपेसिटी बैटरी वाले फ्लैगशिप सेगमेंट में अपनी पकड़ बना रहा है।

गेमिंग फीचर्स की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 165fps तक गेमिंग सपोर्ट करेगा। इसके साथ 4,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट भी मिलेगा। जो Lingxi चिप की मदद से संभव होगा। इसके अलावा G2 Pro Wi-Fi चिप और 360-डिग्री एंटीना सिस्टम होगा। जिससे लो लेटेंसी और स्टेबल कनेक्टिविटी मिलेगी।

डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए OnePlus Ace 6 Ultra में 1.5K BOE पैनल दिया जाएगा। जो HDR10+, Dolby Vision और फुल DCI-P3 कलर कवरेज सपोर्ट करता है। यानी यह फोन सिर्फ गेमिंग ही नहीं, बल्कि विजुअल एक्सपीरियंस के मामले में भी आगे होगा।

अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स मिलेंगी। जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस होगा। इसके अलावा इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे। वहीं, ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में ColorOS 16 आधारित Android 16 मिलेगा।

डिजाइन के मामले में कंपनी इसे “Ace Awakening” और “Metal Storm” जैसे यूनिक फिनिश में पेश करेगी। खास बात यह है कि “Ace Awakening” मॉडल में 3D लाइटिंग इफेक्ट दिया जाएगा। जो इसे गेमिंग फोन जैसा लुक देगा। इसके साथ OnePlus एक नया गेमिंग कंट्रोलर “Strix G15” भी लॉन्च कर रहा है, जिसमें शोल्डर ट्रिगर्स और बेहतर ग्रिप मिलेगी।

oneplus-ace-6-ultra-design-165hz-gaming-dimensity-9500-features

OnePlus Ace 6 Ultra उन यूजर्स के लिए खास है जो हाई-फ्रेम रेट गेमिंग, लंबी बैटरी लाइफ और स्टेबल कनेक्टिविटी चाहते हैं। यदि आप चीन में हैं तो इसे चुन सकते हैं। हम लॉन्च के दिन यानी 28 अप्रैल को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here