
वीवो ने आज टेक मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से vivo S60 लॉन्च कर दिया गया है जो प्रीमियम लुक और कमाल के कैमरा के साथ आया है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह नया वीवो फोन चीन में लॉन्च हुआ है जो कुछ समय बाद इंडिया में vivo V80 के रूप में लॉन्च हो सकता है। यानी आगे आप जो भी वीवो एस60 की स्पेसिफिकेशन्स पढ़ेंगे, वो भारत में वीवो वी80 5जी फोन में मिल सकती है।
vivo S60 स्पेसिफिकेशन डिटेल्स
वीवो एस60 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है तो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.0गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस वीवो 5जी फोन में Adreno 735 जीपीयू मौजूद है।
vivo S60 5G फोन को 1260 x 2750 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी 1.5K डिस्प्ले है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 4320Hz PWM डिमिंग, 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन डिस्प्ले लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है जो ज्यादा देर मोबाइल चलाने पर आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है। यूजर्स को इस नए वीवो 5जी फोन में 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी मिलेगी।

वीवो का नया 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है और तीनों ही 50 मेगापिक्सल के हैं। एस60 के बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.65 अपर्चर 50 मेगापिक्सल periscope सेंसर और 8 मेगापिक्सल wide-angle लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo S60 में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीवो एस60 100x zoom सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए vivo S60 को तगड़ी 7200एमएएच बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा गया है। वीवो का कहना है कि फोन को फुल चार्ज करने के बाद इसपर 23 घंटे से भी ज्यादा देर तक वीडियोज़ देखी जा सकती है। वीवो एस60 5जी फोन 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है और साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

vivo S60 प्राइस डिटेल्स
वीवो एस60 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 3599 युआन यानी 50 हजार रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल के 12जीबी+512जीबी वेरिएंट को 3999 युआन यानी 56 हजार रुपये की रेंज में लाया गया है। 16GB RAM वाला वीवो फोन 512GB मेमोरी के साथ 4399 युआन में लॉन्च हुआ है जो इंडियन करंसी अनुसार 62 हजार रुपये के करीब है।
vivo S60 Vitality Edition डिटेल्स
वीवो एस60 के ही साथ कंपनी ने वाइटैलिटी एडिशन भी पेश किया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन की डिस्प्ले और बैटरी सेग्मेंट vivo S60 5G फोन जैसी ही है। इस फोन का कैमरा सेटअप भी एस60 मॉडल जैसा ही है लेकिन मुख्य अंतर है कि कंपनी ने इसमें periscope लेंस नहीं लगाया है।

vivo S60 Vitality Edition को 8GB RAM + 256GB Storage के साथ लाया गया है जिसका प्राइस 2899 युआन यानी 41 हजार रुपये के करीब है। वहीं 12GB RAM + 512GB Storage वाला टॉप वेरिएंट 3499 युआन में लॉन्च हुआ है जिसका रेट भारतीय करंसी अनुसार 49 हजार रुपये के करीब है।









