9,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आ सकता है Redmi K100 Pro, स्पेसिफिकेशंस लीक

Join Us icon

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi कि K100 सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इसमें Redmi K100 और Redmi K100 Pro फोंस आ सकते हैं। वहीं, कुछ समय बाद में कंपनी Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर के साथ Redmi K100 Pro Max भी पेश कर सकती है। हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं हुआ है इससे पहले टिपस्टर ने प्रो मॉडल के स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi K100 Pro स्पेसिफिकेशंस लीक

टिप्स्टर Digital Chat Station ने Redmi K100 Pro से जुड़ी कई अहम डिटेल्स शेयर की हैं, जिनसे लगता है कि यह फोन फ्लैगशिप सेगमेंट में दमदार एंट्री कर सकता है। लीक के अनुसार Redmi K100 Pro में बड़ी OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। पिछले रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 6.9-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिल सकती है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। यह डिस्प्ले गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को स्मूद बना सकता है।

फोटोग्राफी के लिए आगामी Redmi K100 Pro में 200MP का बड़ा प्राइमरी कैमरा सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है, जो लंबी दूरी तक बेहतर जूम फोटोग्राफी अनुभव दे सकता है। माना जा रहा है कि Xiaomi फोन पहले से बेहतर कैमरा क्वालिटी प्रदान कर सकता है।

बैटरी की बात करें तो लीक के मुताबिक Redmi K100 Pro में 9,000mAh साइज वाली बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Redmi K100 Pro में फ्लैगशिप-ग्रेड स्टीरियो स्पीकर्स, सिमेट्रिकल ड्यूल-स्पीकर ट्यूनिंग और बड़ा वाइब्रेशन मोटर मिल सकता है। जिससे गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। इसके अलावा अन्य फीचर्स के रूप में फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और हाई-लेवल वॉटर रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो फोन का डिजाइन Apple में मिलने वाले डिजाइन जैसा रखा जा सकता है। टिप्स्टर का दावा है कि Redmi K100 Pro में लगभग सभी प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जिसकी अगली पीढ़ी के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से उम्मीद की जाती है।

लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

फिलहाल Xiaomi ने Redmi K100 सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट वाले Redmi K100 और K100 Pro को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। आने वाले हफ्तों में इस सीरीज से जुड़ी और जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। इसलिए आप आगे के अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here