Redmi K100 Pro में मिल सकती है 9000mAh बैटरी, 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप

Join Us icon

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi इस साल सितंबर में होम मार्केट चीन में Redmi K100 सीरीज लॉन्च कर सकती है। फिलहाल लाइनअप में आने वाले मॉडल्स की जानकारी नहीं मिली है, इससे पहले टिपस्टर Digital Chat Station ने Redmi K100 Pro लाइनअप के एक कथित स्मार्टफोन को लेकर अहम जानकारियां शेयर की हैं। जिसे K100 Pro माना जा रहा है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Redmi K100 Pro सीरीज स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के अनुसार Redmi K100 Pro सीरीज के एक डिवाइस को 6.9 इंच डिस्प्ले और बेहद हाई 185Hz रिफ्रेश रेट के साथ टेस्ट किया जा रहा है। यदि ऐसा होता है, तो यह अब तक के सबसे हाई रिफ्रेश रेट वाले स्मार्टफोंस में शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि फोन में फ्लैट 2D डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें बड़े राउंडेड कॉर्नर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ फोन में हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसे मेटल जैसी फिनिश के साथ दिया जा सकता है।

टिपस्टर के अनुसार Redmi इस फोन में बड़ी X-एक्सिस लीनियर मोटर और सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दे सकती है। इससे लगता है कि ब्रांड गेमिंग, मूवी देखने और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकती है। Redmi K सीरीज पहले से ही तगड़े परफॉरमेंस वाले स्मार्टफोंस के लिए जानी जाती है और नया मॉडल भी उसी पैटर्न को आगे बढ़ा सकता है।

9000mAh बैटरी हो सकती है खास

लीक के मुताबिक Redmi आगामी फोन में करीब 9000mAh बैटरी दे सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह Redmi K90 Pro Max की 7560mAh बैटरी से भी बड़ा अपग्रेड होगा। इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीमीडिया उपयोग के लिए शानदार विकल्प बन सकता है।

चिपसेट डिटेल्स

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, वायरलेस चार्जिंग और IP68/IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

पूर्व लीक के अनुसार कंपनी इस बार Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर वाला Redmi K100 Pro Max सितंबर में लॉन्च नहीं करेगी। ऐसे में मौजूदा लीक से यही लगता है कि लेटेस्ट जानकारी Redmi K100 Pro या किसी दूसरे Pro-सीरीज मॉडल की है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here