
Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo Y500 4G Google Play Console लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। इससे पहले यह डिवाइस Bluetooth SIG certification वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। वहीं, अब नई लिस्टिंग से पुष्टि हो गई है कि Vivo Y500 एक 4G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। यानी ग्लोबल मार्केट में इसकी एंट्री कम प्राइस में होने की संभवाना है। आइए, आगे संभावित डिटेल्स जानते हैं।
Vivo Y500 4G Google Play Console लिस्टिंग
Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार Vivo Y500 को कुल पांच मॉडल नंबर V2570, V2584, V2627, V2634 और V2635 के साथ देखा गया है। खास बात यह है कि सभी मॉडल्स में एक जैसा device code ‘V2570’ दिया गया है। इससे लगता है कि कंपनी अलग-अलग बाजारों के लिए अलग नाम या रीजन के हिसाब से वर्जन बना रही है।
लिस्टिंग के अनुसार आगामी Vivo Y500 Android 16 पर काम कर सकता है। इसके अलावा फोन के एक वैरियंट में 8GB RAM मिलने की जानकारी भी सामने आई है।
प्रोसेसर की बात करें तो लिस्टिंग में Spreadtrum UM9360 chipset code का जिक्र किया गया है। इसमें दो core 2.2GHz clock speed पर और बाकी छह core 2GHz स्पीड पर काम करते दिखे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Unisoc T7300 प्रोसेसर हो सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU मिलने की उम्मीद है, जिसकी clock स्पीड 950MHz बताई गई है।
डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन में 1260 × 2800 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही इसमें 440 DPI पिक्सल डेंसिटी दी जा सकती है। डिजाइन की बात करें तो लिस्टिंग में सामने आए रेंडर में कर्व डिस्प्ले दिख रहा है। जिसमें पंच होल सेल्फी कैमरा है। फोन में पतले और समान bezels देखने को मिलते हैं। वहीं, volume button और power button दाईं तरफ नजर आए हैं।
बता दें कि आगामी Vivo Y500 को इससे पहले Bluetooth SIG certification वेबसाइट पर केवल तीन मॉडल नंबर के साथ देखा गया था, लेकिन अब Google Play Console पर इसके कुल पांच मॉडल नंबर सामने आए हैं। इससे माना जा सकता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को कई देशों में अलग-अलग मॉडल्स के साथ लॉन्च कर सकती है।
फिलहाल Vivo की ओर से इस स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि लगातार सामने आ रही लिस्टिंग्स से लगता है कि Vivo Y500 4G को जल्द ही बाजार में पेश किया जा सकता है। हम आपको आगे भी इसके बारे में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर टेक से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें।









