12999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन Nova 2 Neo, 144Hz स्क्रीन पर आया Nova 2 Pro

Join Us icon

Ai+ के दो नए 5जी फोन आज इंडिया में लॉन्च हुआ है। कंपनी की ओर से Nova 2 Pro और Nova 2 Neo को लाया गया है। ये दोनों ही लो बजट स्मार्टफोन हैं जिन्हें 15 हजार से कम का 5जी फोन कहा जा सकता है। एआईप्लस का नोवा 2 प्रो कस्टमाइजेबल लाइट्स के साथ लाया गया है जो नोटिफिकेशन्स के हिसाब से अपना कलर बदलती रहती है। दोनों सस्ते 5G फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nova 2 Neo प्राइस

एआईप्लस ने अपने सस्ते स्मार्टफोन नोवा 2 नियो को दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। वहीं बड़ा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस 13,999 रुपये है। फोन की सेल 26 जून से शुरू होगी जिसे कुल 5 कलर मॉडल्स में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Nova 2 Pro प्राइस

नोवा 2 प्रो 5जी फोन भी भारतीय बाजार में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है और दोनों में 128GB Storage दी गई है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM लगी है जिसका प्राइस 15,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM वाला 5G फोन 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। शुरुआती सेल में कंपनी इसपर 1,000 रुपये का बैंक ऑफर दे रही है जिसके बाद Nova 2 Pro का इफेक्टिव स्टार्टिंग प्राइस 14,999 रुपये पड़ेगा।

Nova 2 Pro स्पेसिफिकेशन्स

एआई+ नोवा 2 प्रो 5जी फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह फुलएचडी+ डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 800nits हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 8.2mm और वजन 213 ग्राम है। वहीं कंपनी ने पैनल प्रोटेक्शन के लिए 2.5D ग्लास लेयर दी है। इसके रियर पैनल पर कस्टमाइजेबल लाइट्स लगी हैं जो कॉल, मैसेज व नोटिफिकेशन आने पर चमकती है।

Nova 2 Pro एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो NxtQuantum OS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mali-G610 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए नोवा 2 प्रो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल मेन Sony IMX582 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए इस सस्ते 5जी फोन में 6000mAh battery दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। यूजर्स को इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, FM Radio, Stereo speakers और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं डिवाइस को डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP65 रेटिंग दी गई है।

Nova 2 Neo स्पेसिफिकेशन्स

नोवा 2 नियो 5जी फोन को 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लाया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 600nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल Sony IMX582 डुअल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है।

Nova 2 Neo 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित NxtQuantum OS लाया गया है जो 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर परी काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 MC2 जीपीयू लगा है। पावर बैकअप के लिए यह सस्ता 5जी फोन में 6000mAh battery सपोर्ट करता है और स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें भी IP65 रेटिंग दी गई है जो फोन को पानी से बचाने में मदद करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here