
ओपो ने आप अपने फैंस को तोहफा देते हुए नई रेनो 16 सीरीज भारतीय बाजार में उतार दी है। कंपनी की ओर से एक साथ दो नए मोबाइल फोन OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16C इंडिया में लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले ओपो मोबाइल हैं। ओपो रेनो 16 की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं ओपो रेनो 16सी 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO Reno 16C प्राइस
- 8GB RAM + 128GB Storage – ₹46,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹49,999
- 12GB RAM + 256GB Storage – ₹55,999
ओपो रेनो 16सी 5जी फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। Reno 16C का रेट 46,999 रुपये है जिसमें 8जीबी के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी रैम को 256जीबी मेमोरी के साथ 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह ओपो का 12जीबी वाला 5जी फोन 55,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जिसमें 256जीबी स्टोरेज दी गई है। इस फोन को Stellar Purple, Twilight Violet और Starry White कलर में खरीदा जा सकेगा।

रेनो 16सी की बिक्री 9 जुलाई से शुरू होगी और स्टार्टिंग सेल में बैंक ऑफर्स के तहत इसपर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। 10% के हिसाब से देखें तो Reno 16C को तकरीबन 42,299 रुपये के शुरुआती इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा और 12जीबी रैम वेरिएंट को 5,599 रुपये तक की छूट के बाद 50,399 में पाया जा सकेगा। ओपो की ओर से नए रेनो फोन पर 180 दिन की फ्री Screen Damage Protection भी दी जा रही है।
OPPO Reno 16C स्पेसिफिकेशन्स
ओपो रेनो 16सी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 9,85,594 आ चुका है।
OPPO Reno 16C 5G फोन को 2372 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच स्क्रीन पर लाया गया है। यह फुलएचडी+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह ओपो मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर Crystal Guard की लेयर दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए यह OPPO 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल 3.5x telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो 16सी में 100° FOV वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए यह नया 5जी फोन ओपो रेनो 16सी तगड़ी 7000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 21 घंटे, 13 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए रेनो 16सी 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

OPPO Reno 16C 5G फोन को LPDDR4X RAM पर लाया गया जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। बताते चलें कि कंपनी ने रेनो 16सी में 6 साल की स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा किया है। इस ओपो मोबाइल में कई सारें Ai features भी मिलेंगे। वहीं डिवाइस को पानी से बचाने के लिए इसे IP रेटिंग भी दी गई है।









