
OPPO अपनी अगली फ्लैगशिप Find X10 सीरीज पर काम कर रहा है। हालांकि कंपनी ने इस लाइनअप को लेकर ऐलान नहीं किया है। इससे पहले ही इससे जुड़ी कई जानकारियां सामने आने लगी हैं। वहीं, अब नए लीक में दावा किया गया है कि OPPO Find X10 सीरीज इस साल भारत में भी एंट्री कर सकती है। इसके साथ ही लॉन्च टाइमलाइन और लाइनअप से जुड़ी अहम जानकारी भी बताई गई है। आइए, आगे आपको डिटेल्स बताते हैं।
OPPO Find X10 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन
टिप्स्टर Yogesh Brar के अनुसार, OPPO Find X10 सीरीज और Vivo X500 series को भारत में दिवाली से पहले लॉन्च किया जा सकता है। यह टाइमलाइन पूर्व में आई Find X9 सीरीज के लॉन्च शेड्यूल जैसा ही लग सकता है। क्योंकि इसे भारत में नवंबर में पेश किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती लॉन्च में केवल OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro को पेश किया जा सकता है। वहीं, टॉप-एंड मॉडल Find X10 Pro Max या Find X10 Ultra की एंट्री अगले साल हो सकती है।
OPPO Find X10 series and Vivo X500 series set to launch in India before Diwali
Dual device strategy will continue..
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) July 30, 2026
उम्मीद है OPPO Find X10 Ultra को भारत में एंट्री नहीं मिलेगी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी टॉप मॉडल को Ultra नाम से लॉन्च करेगी या फिर उसकी जगह Pro Max ब्रांडिंग दी जाएगी। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, इसलिए इन दावों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। यदि OPPO अपने टॉप मॉडल को Pro Max नाम से लॉन्च करता है, तो यह कंपनी की फ्लैगशिप रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा सकता है।
OPPO Find X10 सीरीज फीचर्स लीक
लीक्स के अनुसार, OPPO Find X10 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें ट्रिपल 200MP कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह स्मार्टफोन मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीनों, कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए शानदार विकल्प बन सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OPPO Find X10 सीरीज का मुकाबला लॉन्च के बाद Vivo X500 सीरीज और Xiaomi 18 सीरीज जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से हो सकता है। इसलिए जो ग्राहक प्रीमियम कैमरा हार्डवेयर वाला नया फ्लैगशिप खरीदने की प्लानिंग कर हैं, उनके लिए Find X10 और Vivo X500 लाइनअप के फोंस बड़े विकल्प हो सकते हैं। हालांकि फोंस के आने में कई महीने बाकि है इसलिए आगे के अपडेट का इंतजार करना होगा। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











