
Google के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। टिप्स्टर Evan Blass (@evleaks) ने फोन के प्रमोशनल रेंडर्स शेयर किए हैं। जिससे इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। रेंडर्स को देखकर लगता है कि Google इस बार मामूली विजुअल अपग्रेड देगा। बता दें कि Google Pixel 11 Pro Fold को कंपनी 12 अगस्त को होने वाले अपने Made by Google इवेंट में पेश करेगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Google Pixel 11 Pro Fold का डिजाइन लीक
लीक हुए प्रमोशनल रेंडर्स के अनुसार, Google Pixel 11 Pro Fold में 8-इंच की इनर फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकता है। यह स्क्रीन पिछले जनरेशन के Pixel 10 Pro Fold में दी गई डिस्प्ले के समान होने की उम्मीद है। फोन के डिजाइन में मोटे बेजल्स देखने को मिल सकते हैं, जो पिछले मॉडल जैसे लग रहे हैं।
Google Pixel 11 Pro Fold फोन के बैक पैनल पर क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल में दो पिल-शेप्ड कैमरा बंप्स एक सेकेंडरी बंप पर मौजूद दिखाई देते हैं। इस बार कैमरा मॉड्यूल में एक ग्लोइंग लाइट भी देखने को मिलेगा। जो फोन के रियर डिजाइन को थोड़ा अलग लुक देगा।
Google Pixel 11 Pro Fold में पिछली जनरेशन की तरह सेकेंडरी डिस्प्ले पर सेंटर में पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, मेन फोल्डेबल डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा ऊपरी दाएं कोने में मौजूद होने की बात सामने आई है।
Google Pixel 11 Pro Fold फोन के फ्रेम पर एंटीना लाइन्स भी दिखाई देती हैं। दाईं तरफ पॉलिश्ड पावर बटन और उसके ठीक नीचे वॉल्यूम रॉकर दिया गया है।
Google Pixel 11 Pro Fold स्पेसिफिकेशंस संभावित
परफॉरमेंस की बात करें तो Pixel 11 Pro Fold में अगली पीढ़ी का Google Tensor G6 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन में 4,800mAh बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ Google की Pixel 11 सीरीज में Gemini AI के साथ पहले से बेहतर इंटीग्रेशन देखने को मिल सकते हैं। यानी कंपनी AI फीचर्स पर ज्यादा फोकस कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए फोल्डेबल की कीमत इसके पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा होने का अनुमान है।
आखिर में आपको बताते चलें कि Google Pixel 11 सीरीज को 12 अगस्त को आयोजित होने वाले Made by Google इवेंट में पेश किया जाएगा। इवेंट शाम 6 बजे शुरू होने की जानकारी दी गई है। यदि आप आने वाले दिनों में नए गूगल फोंस लेने की सोच रहे हैं तो इस इवेंट के लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









