
वीवो बेहद जल्द टेक मार्केट में अपनी नई ‘वी80 सीरीज’ लेकर आ रही है। V70 series फरवरी महीने में इंडिया में लॉन्च हुई थी और V80 series की बारी है। कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर वी80 सीरीज का खुलासा कर दिया गया है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि इस सीरीज में सबसे पहले vivo V80 Lite 5G फोन लॉन्च होगा। वीवो वी80 लाइट का मार्केटिंग मटेरियल टीज़ करते हुए कंपनी ने इस अपकमिंग 5जी फोन की जानकारी दे दी है।
vivo V80 Lite 5G फोन सामने आ गया है। कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि वह बेहद जल्द अपनी वी80 सीरीज को पेश करने जा रही है और सीरीज का पहला मोबाइल वी80 लाइट होगा। यह वीवो 5जी फोन पूरी दुनिया में सबसे पहले पाकिस्तान में लॉन्च किया जाएगा। वैसे इंडियन यूजर्स को मायूस होने की जरूरत नहीं है क्योंकि पड़ोसी मुल्क में लॉन्च होने वाला vivo V80 Lite 5G फोन भारत में पहले ही लॉन्च हो चुके vivo S2 5G का ही रिब्रांडिड वर्जन होगा।

vivo V80 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि वीवो वी80 लाइट 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। vivo S2 5G भी इसी मोबाइल सीपीयू पर काम करता है जिसके साथ एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 भी दिया गया है।
vivo V80 Lite बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन बनकर आ रहा है। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन को वीवो एस2 की ही तरह तगड़ी 7050mAh बैटरी से लैस कर पाकिस्तानी बाजार में उतारा जाएगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए वी80 लाइट में 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इस नए स्मार्टफोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश करेगी।
वी80 लाइट 5जी वीवो फोन को कर्व्ड स्क्रीन पर बनाया गया है जिसे कंपनी ने Easy-Grip Curved Display का नाम दिया है। अगर स्पेक्स की बात करें तो इस मोबाइल में भी वीवो एस2 की ही तरह 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits पीक ब्राइटनेस और HDR10 का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पाकिस्तानी में लॉन्च हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए vivo V80 Lite 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। कंपनी ने अभी बैक कैमरा सेंसर की डिटेल नहीं बताई है लेकिन वीवो ए2 के लिहाज से देखें तो इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। कंपनी की ओर से बताया जा चुका है कि वी80 सीरीज का 5जी फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च होगा।












