8000mAh बैटरी वाला realme P4s 5G फोन 26 अगस्त को होगा लॉन्च, खेल सकेंगे 144FPS BGMI

Join Us icon

रियलमी से जुड़ी खबर पिछले दिनों ही सामने आई थी कि यह कंपनी अपनी ‘पी4’ सीरीज का नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसे realme P4s 5G नाम से पेश किया जाएगा। वहीं आज ब्रांड की ओर से इस मोबाइल की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि realme P4s 5G 26 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। यह बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसकी स्पेसिफिकेशन्स पर से भी पर्दा उठा दिया गया है।

realme P4s 5G लॉन्च डेट

रियलमी कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बताया है ​कि वह आने वाली 26 अगस्त को भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन realme P4s 5G लॉन्च करेगी। इन दिन दोपहर के 12 बजे फोन की कीमत और सेल डेट से पर्दा उठाया जाएगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस अपकमिंग 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है। यानी रियलमी पी4एस की बिक्री इसी प्लेटफॉर्म पर होगी। उम्मीद है कि realme P4s 5G फोन 30 हजार रुपये तक की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

realme P4s 5G स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी पी4एस 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 10000mAh बैटरी वाले फोन realme P4 Power में भी यही चिपसेट लगाया गया था जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 10,47,842 AnTuTu score अचीव कर चुका है।

realme P4s 5G फोन में गेमिंग एक्सपीरियंस को स्मूथ बनाने के लिए इसमें डेडिकेटेड HyperVision Gaming Chip भी लगाई है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखते हुए लैगफ्री एक्सपीरियंस देने में मदद करेगी। रियलमी ने बताया है कि इस अपकमिंग 5जी फोन में 144FPS पर BGMI खेला जा सकता है। वहीं फोन हीट होने से रोकने के लिए 7000mm VC Cooling चैंबर भी दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए रियलमी पी4एस 5जी फोन को तगड़ी 8000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है जो इसकी बड़ी खूबी बनेगी। यह 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है। यानी कहा जा सकता है कि यह रियलमी फोन लंबा बैकअप भी देगा और बड़ी बैटरी होने के बावजूद कुछ ही मिनटों में चार्ज भी हो जाएगा।

​realme P4s 5G स्मार्टफोन को कंपनी Samsung M14 तकनीक वाली डिस्प्ले पर ला रही है। यह स्क्रीन टेक्नोलॉजी न सिर्फ बेहतरीन ब्राइटनेस देगी बल्कि साथ ही एनर्जी एफिशियंट भी होगी। यूजर्स को​ रियलमी पी4एस 5जी फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होगी जो स्क्रॉलिंग को स्मूथ बनाए रखेगी। यह 1.5K स्क्रीन होगी जिसपर 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी पी4एस 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP69, IP68 और IP66 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है। इस अपकमिंग 5जी फोन की फुल डिटेल 26 अगस्त को सामने आ जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here