
अगस्त का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस महीने कई नए और एडवांस स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च हुए हैं और अब महीने का आखिरी सप्ताह भी कई शानदार मोबाइल फोंस का गवाह बनने वाला है। 24 अगस्त से 31 अगस्त के बीच इस हफ्ते लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं। इस सप्ताह LAVA Virat V1 Pro 5G और Bold N4 Lite, boltt Evo 4G और boltt Ace 5G, realme P4s 5G और Samsung Galaxy S26 FE जैसे फोन इंडियन मार्केट में कदम रखेंगे।
LAVA Virat V1 Pro 5G
लॉन्च डेट – 24 अगस्त

लावा का सस्ता 5जी फोन विराट वी1 प्रो इस हफ्ते 24 अगस्त को इंडिया में लॉन्च हो रहा है। यह 15 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है। कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र में यह मोबाइल Blue और White कलर शेड्स में दिखाया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। यह कैमरा मॉड्यूल कुछ हद तक OnePlus 15 जैसी लुक देता है, बस लेंस और फ्लैश प्लेसमेंट अलग है। कंपनी ने अभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी नहीं दी है जिनका खुलासा 24 अगस्त को ही होगा।
boltt Evo 4G
लॉन्च डेट – 25 अगस्त

इस सप्ताह एक नया स्मार्टफोन ब्रांड भारतीय बाजार में दस्तक दे रहा है जिसमें दो मोबाइल लॉन्च होंगे। बोल्ट इवो 4जी इस ब्रांड का सस्ता फोन होगा जिसे UniSoc T7250 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। फोन को कंपनी 4GB RAM + 64GB Storage पर पेश करेगी। पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh battery दी गई है और फोटोग्राफी के लिए 50MP AI डुअल रियर कैमरा व 8MP Selfie कैमरा मौजूद है। boltt Evo 4G स्मार्टफोन को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.79 इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा रहा है।
boltt Ace 5G
लॉन्च डेट – 25 अगस्त

बोल्ट ऐस 5जी फोन भी नए ब्रांड का फोन है जो 25 अगस्त को लॉन्च होगा। इस मोबाइल को कंपनी 64 मेगापिक्सल एआई कैमरा के साथ लेकर आ रही है और फोन के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 6000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। boltt Ace 5G फोन के भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.79 इंच HD स्क्रीन पर लाया जा रहा है। इस सस्ते 5जी फोन में Android 16 और Gemini भी मिलेगा।
realme P4s 5G
लॉन्च डेट – 26 अगस्त

रियलमी पी4एस 5जी फोन 26 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट पर काम करता है जिसके साथ स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए डेडिकेटेड HyperVision Gaming Chip भी लगाई है। realme P4s में 144FPS पर BGMI खेला जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 8000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W चार्जिंग मौजूद है। फोन में 6500nits पीक ब्राइटनेस वाली 1.5K स्क्रीन लगी है और फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च हो रहा है।
Samsung Galaxy S26 FE
लॉन्च डेट – 27 अगस्त

गैलेक्सी एस26 सीरीज का यह चौथा मॉडल 27 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा जिसे Exynos 2500 चिपसेट पर लाया जा सकता है। इंडिया में इसे 8GB RAM + 256GB Storage पर लाए जाने की खबर है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS सेंसर + 12MP Ultra-wide + 8MP 3x telephoto ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है और फ्रंट पर 12MP सेल्फी सेंसर मिल सकता है। Galaxy S26 FE 5G फोन को 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इस सैमसंग फोन में wireless फास्ट चार्जिंग भी मिल सकती है।
Lava Bold N4 Lite
लॉन्च डेट – 27 अगस्त

इस सप्ताह लावा कंपनी अपना सस्ता 4जी स्मार्टफोन भी भारतीय बाजार में लेकर आ रही है। नया Lava Bold N4 Lite स्मार्टफोन 27 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। ब्रांड की ओर से अभी इस मोबाइल से जुड़ी अधिक डिटेल्स सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन लिस्टिंग में सामने आया है कि यह लावा फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया जाएगा जो इसे मजबूती प्रदान करेगी। इस फोन के बैक पैनल पर डायमंड कट डिजाइन दिया गया है और फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल राउंडेड कॉर्नर्स वाला है। स्मार्टफोन के लोवर फ्रेम पर स्पीकर, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक लगाया गया है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन स्मार्टफोन के राइट फ्रेम पर मौजूद है।
Redmi Note 17 Pro Max
लॉन्च डेट – 27 अगस्त (ग्लोबल)

रेडमी नोट 17 सीरीज ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले रही है और इसमें बिल्कुल नया मोबाइल फोन Redmi Note 17 Pro Max भी जोड़ा जाएगा। सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 10000mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है जो नोट सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस 5जी फोन में 200MP Samsung ISOCELL S5KHP5 सेंसर दिए जाने की बात कही जा रही है। प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स को MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि ग्लोबल मार्केट के बाद यह 5जी फोन इंडिया में भी जल्द लॉन्च होगा।


















