
MediaTek ने 2026 के लिए अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल चिपसेट लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस बार स्टैंडर्ड मॉडल पेश करने के बजाय Dimensity 9600 Pro और Dimensity 9600M को बाजार में उतारा है। इनमें Dimensity 9600 Pro कंपनी का प्रीमियम चिपसेट है। जबकि Dimensity 9600M को फ्लैगशिप सेगमेंट के लिए पेश किया गया है। इनमें से प्रो चिपसेट सबसे पहले ओप्पो और वीवो के प्रीमियम फोंस में मिलेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OPPO ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग Find X10 Pro Max Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ आएगा। वहीं, Vivo ने भी अपने Vivo X500 Pro Max में इसी चिपसेट के उपयोग की जानकारी दी है। नए प्रोसेसर में परफॉरमेंस, ऑन-डिवाइस AI, कैमरा, गेमिंग और कनेक्टिविटी से जुड़े कई अपग्रेड दिए गए हैं।
Dimensity 9600 Pro डिटेल्स
MediaTek Dimensity 9600 Pro को 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें ऑल-बिग-कोर CPU दिया गया है। जो 2+3+3 आर्किटेक्चर पर काम करता है। कंपनी के अनुसार, इसमें पिछले जनरेशन की तुलना में L2 कैश 21 प्रतिशत बड़ा है।
MediaTek का दावा है कि नया चिपसेट सिंगल-कोर परफॉरमेंस में 17 प्रतिशत और मल्टी-कोर परफार्मेंस में 15 प्रतिशत फास्ट है। वहीं, सिंगल-कोर और मल्टी-कोर पावर एफिशिएंसी में क्रमशः 37 प्रतिशत और 61 प्रतिशत तक सुधार का दावा किया गया है।
चिपसेट में Dimensity Scheduling Engine 3.0 और AI Compute Fusion Architecture का सपोर्ट मिलता है। Dimensity 9600 Pro में LPDDR6 मेमोरी का सपोर्ट दिया गया है। MediaTek के अनुसार, इससे इफेक्टिव मेमोरी बैंडविड्थ 33 प्रतिशत तक ज्यादा मिलती है। स्टोरेज के लिए चिपसेट UFS 5.0 सपोर्ट करता है। जिसकी रीड और राइट स्पीड डुअल-चैनल UFS 4 की तुलना में दोगुनी बताई गई है।
AI प्रोसेसिंग के लिए इसमें डुअल-NPU आर्किटेक्चर दिया गया है। जिसमें MediaTek NPU 1090 और Dimensity Agentic AI Engine शामिल हैं। इसके अलावा, चिपसेट ऑन-डिवाइस Mixture of Experts LLM इन्फरेंस, LLM कंप्रेशन, प्रोएक्टिव सजेशन और सीन डिटेक्शन जैसे AI फीचर्स को सपोर्ट करता है।
इमेजिंग के लिए Dimensity 9600 Pro में AI Imaging Fusion Architecture दी गई है। जो ISP और NPU को साथ मिलाकर काम करती है। चिपसेट 60fps पर लगातार सब्जेक्ट फोकस ट्रैकिंग को सपोर्ट करता है। इसमें LOFIC और UFCC के साथ 17EV HDR वीडियो कैप्चर का सपोर्ट भी दिया गया है। यह चिपसेट 4K 60fps कंटेंट-अवेयर सेमांटिक प्रोसेसिंग, 4K 120fps Cinematic LOG वीडियो रिकॉर्डिंग और 4K 240fps तक स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
गेमिंग के लिए Dimensity 9600 Pro में डायरेक्ट GPU–NPU सिंक्रोनाइजेशन और PC-लेवल न्यूरल ग्राफिक्स सुपर-रिजॉल्यूशन दिया गया है। चिपसेट 185fps तक नेटिव गेमप्ले को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए Dimensity 9600 Pro में 5G-Advanced मॉडेम दिया गया है। इसमें इन-मॉडेम AI और फाइव-कैरियर एग्रीगेशन का सपोर्ट है। कंपनी के अनुसार, यह 7.4Gbps से ज्यादा डाउनलोड स्पीड दे सकता है।
चिपसेट में गेमिंग लेटेंसी कम करने के लिए रियल-टाइम नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन, MediaTek AI Connectivity Framework, 30 प्रतिशत बेहतर पोजिशनिंग एक्यूरेसी, बेहतर रोमिंग स्टेबिलिटी और Bluetooth 6.2 का सपोर्ट भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए हार्डवेयर Root of Trust, पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और pKVM आधारित हाइपरवाइजर आइसोलेशन दिया गया है।
Dimensity 9600M डिटेल्स
MediaTek Dimensity 9600M में ऑक्टा-कोर CPU दिया गया है। जिसमें एक Arm C1-Ultra कोर, तीन Arm C1-Premium कोर और चार Arm C1-Pro कोर शामिल हैं। इसमें 16MB L3 कैश और 10MB SLC दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G1 Ultra MC12 GPU मिलता है।

यह चिपसेट LPDDR5X-10667 मेमोरी और फोर-लेन UFS 4.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है। AI के लिए इसमें MediaTek NPU 990 दिया गया है, जो Generative AI और Agentic AI को सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3GPP Release 17 5G मॉडेम, Sub-6GHz 5G, 5G/4G कैरियर एग्रीगेशन, 5G/4G Dual SIM Dual Active और SA व NSA 5G मोड का सपोर्ट है। चिपसेट में Wi-Fi 7 के साथ 7.3Gbps तक की स्पीड और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट होगा।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Dimensity 9600M 320MP तक के कैमरा सेंसर, 8K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग, 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ EIS और 4K 60fps Cinematic मोड को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के लिए इसमें WQHD+ रिजॉल्यूशन और 180Hz तक रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। साथ ही, ट्राई-फोल्ड डिवाइस के लिए ट्राई-पोर्ट MIPI सपोर्ट भी दिया गया है।
आखिर में आपको बताते चलें कि Vivo X500 Pro सीरीज को चीन में 21 सितंबर को पेश किया जाएगा। जबकि Oppo Find X10 सीरीज 22 सितंबर को आएगी। हम आपको दोनों के लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











