
Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 18 Pro को इस महीने चीन में लॉन्च करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले फोन का एक मॉडल Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। लिस्टिंग में फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और परफॉरमेंस स्कोर सामने आए हैं। इसके साथ कंपनी ने फोन के कैमरा मॉड्यूल में मिलने वाली रियर स्क्रीन के नए फीचर्स को भी टीज किया है। जिसकी डिटेल्स आप आगे पोस्ट में पढ़ सकते हैं।
Xiaomi 18 Pro गीकबेंच लिस्टिंग
Geekbench पर Xiaomi 18 Pro का मॉडल नंबर M154FF बताया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में Qualcomm का अगली पीढ़ी का फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिया जा सकता है। इसका चिपसेट मॉडल नंबर SM8975 है। फोन में 16GB रैम और Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की जानकारी सामने आई है।
Xiaomi 18 Pro M154FF has surfaced on Geekbench with Qualcomm’s next flagship chip and it will feature a camera-integrated rear display.
📱 Model: M154FF
⚡ Chip: Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro (SM8975)
🧠 8-core CPU:
→ 2× cores @ 5.01GHz
→ 3× cores @ 4.03GHz
→ 3× cores @… pic.twitter.com/mRCKbpgWYV— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 16, 2026
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Xiaomi 18 Pro में 8-कोर CPU दिया गया है। इसमें 2 कोर 5.01GHz, 3 कोर 4.03GHz और 3 कोर 3.74GHz की क्लॉक स्पीड पर रन करते हैं। ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU मिलने की जानकारी है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Xiaomi 18 Pro ने Geekbench 7 के सिंगल-कोर टेस्ट में 3,619 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,842 अंक हासिल किए हैं।
कैमरा मॉड्यूल में मिलेगी AI रियर स्क्रीन
Xiaomi 18 Pro सीरीज का सबसे खास डिजाइन फीचर कैमरा मॉड्यूल में इंटीग्रेट की गई सेकेंडरी रियर स्क्रीन होगी। Xiaomi ने हाल ही में एक टीजर जारी किया था, जिसमें इस स्क्रीन पर “Generating” शब्द दिखाई दिया था। वहीं, अब कंपनी ने इस फीचर के बारे में और जानकारी शेयर की हैं।
Xiaomi 18 Pro की AI रियर स्क्रीन का टीजर
कैमरा मॉड्यूल में लगी यह स्क्रीन सिर्फ वॉलपेपर नहीं दिखाएगी, बल्कि AI से छोटे-छोटे ऐप्स भी बनाए जा सकेंगे।
🎥 Video Credit: Weibo pic.twitter.com/W0osUOacVu— 91mobilesHindi (@91mobilesHi) September 16, 2026
इस फीचर को “Versatile Back Screen” नाम दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह सिर्फ वॉलपेपर या विजेट दिखाने तक सीमित नहीं होगी। बल्कि यूजर्स इसके लिए AI की मदद से छोटे ऐप्स भी बना सकेंगे।
Xiaomi 18 Pro की रियर स्क्रीन पर यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से छोटे-छोटे AI-generated ऐप्स बना और उपयोग कर सकेंगे। इन ऐप्स को जरूरत के अनुसार तैयार किया जा सकता है। साथ ही जो ऐप्स ज्यादा काम आते हैं उन्हें रियर स्क्रीन पर पिन भी किया जा सकेगा।
Xiaomi के आधिकारिक टीजर वीडियो में इस फीचर के कई उदाहरण दिखाए गए हैं। इनमें अंडा पकाने के लिए टाइमर, पानी पीने की याद दिलाने वाला रिमाइंडर, फोकस बनाए रखने के लिए Pomodoro टाइमर, नए शब्द याद करने के लिए इंग्लिश वोकैबुलरी टूल और रेसिपी सजेशन कार्ड शामिल हैं।
इस तरह, यूजर्स को केवल पहले से दिए गए विजेट्स की लिस्ट में से चुनने की जरूरत नहीं होगी। वे अपनी जरूरत के अनुसार छोटे टूल्स तैयार कर सकेंगे और उन्हें रियर स्क्रीन पर उपयोग कर पाएंगे।
कंपनी के अनुसार, अलग-अलग यूजर्स की बैक स्क्रीन से जुड़ी जरूरतें अलग हो सकती हैं। इसी वजह से Xiaomi ने इस बार रियर स्क्रीन को सिर्फ एक अतिरिक्त डिस्प्ले के तौर पर रखने के बजाय इसकी उपयोगिता और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने की कोशिश की है।
इस महीने लॉन्च होगी Xiaomi 18 Pro सीरीज
Xiaomi ने कंफर्म किया है कि Xiaomi 18 Pro सीरीज इस महीने चीन में लॉन्च होगी। इसमें प्रो और प्रो मैक्स मॉडल आएंगे। रियर स्क्रीन के अलावा, फोन में परफॉरमेंस, कैमरा, बैटरी और AI फीचर्स से जुड़े कई अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। यदि आप इस आगामी लाइनअप को लेना चाहते हैं तो हम आपको लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। आगे की लगातार जानकारी लेने के लिए 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।












