8GB RAM, 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन और 48MP Sony कैमरा के साथ लॉन्च होगा Nova 2 Power 5G फोन

Join Us icon

नई मोबाइल कंपनी Ai+ भारतीय बाजार में तकरीबन आधा दर्जन स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। इस ब्रांड के सभी मोबाइल फोन लो बजट या मिड बजट सेगमेंट में ही लाए गए हैं जो कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करते हैं। इसी कड़ी में अब कंपनी एक और नया स्मार्टफोन Nova 2 Power 5G इंडिया में लॉन्च करने वाली है। इस सस्ते 5जी फोन के बाजार में आने से पहले ही कंपनी ने नोवा 2 पावर की सभी स्पेसिफिकेशन्स सार्वजनिक कर दी हैं जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Ai+ Nova 2 Power 5G लॉन्च डिटेल्स

सबसे पहले तो आपको बता दें कि नोवा 2 पावर की इंडिया लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। यह मोबाइल सितंबर के अंत या अक्टूबर के शुरुआती दिनों में बाजार में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस मोबाइल का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है और कंपनी इसी प्लेटफॉर्म के जरिये फोन से जुड़ी जानकारी दे रही है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि एआई+ नोवा 2 पावर 5जी फोन Dual Fusion कलर डिजाइन में आ रहा है जो Blue Fusion, Blue Gold Fusion, Deep Purple, Midnight Black और Ocean Green कलर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Ai+ Nova 2 Power 5G स्पेसिफिकेशन्स

एआई+ के अपकमिंग 5जी फोन नोवा 2 पावर में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 से लैस कर भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा जो NxtQ OS के साथ मिलकर काम करेगा।

Nova 2 Power 5G फोन को कंपनी दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। मोबाइल का बेस वेरिएंट जहां 6GB RAM + 128GB storage सपोर्ट करता है। वहीं बड़े वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB storage दी गई है। यह सस्ता 5जी फोन RAM Expansion तकनीक से लैस है। यह मोबाइल की फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM तक की ताकत देगी।

इस AiPlus के फोन की बैटरी इसकी मुख्य खूबियों में से एक है। इस बड़ी बैटरी वाले 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh Battery लगाई गई है। गौरतलब है कि अभी ​तक इस ब्रांड का कोई भी मोबाइल इतनी एमएएच पावर के साथ लॉन्च नहीं हुआ है। यानी कहा जा सकता है कि Nova 2 Power 5G ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए नोवा 2 पावर 5जी में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

AiPlus Nova 2 Power 5G फोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस कैमरा मॉड्यूल में एलइडी फ्लैश के साथ ओरा लाइट भी लगाई गई है। मोबाइल के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल IMX582 सेंसर लगाया गया है। यह Sony का कैमरा है जो 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोवा 2 पावर 5जी फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो एआईप्लस के नोवा 2 पावर 5जी फोन में 6.75-इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले IPS पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। बताते चलें कि इस मोबाइल के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर के साथ ही डेडिकेटेड बटन भी दिया गया है। Nova 2 Power 5G फोन की कीमत और सेल से जुड़ी जानकारी जल्द ही अपडेट कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here