Lava Virat Curve 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, जानें फीचर्स

Join Us icon

Lava ने अपना नया स्मार्टफोन Lava Virat Curve 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर और 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। फोन में क्लीन Android 16 OS, 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश, रियर मिनी स्क्रीन, Vayu AI और एडवांस कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए, आगे Virat Curve 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी देखते हैं।

Lava Virat Curve 5G की कीमत और उपलब्धता

Lava Virat Curve 5G को भारत में 23,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। फोन की सेल 28 सितंबर शाम 7 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। इसे Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

 

Lava Virat Curve 5G के स्पेशिफिकेशंस

Lava Virat Curve 5G में 6.67 इंच का FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 394 PPI है। इस स्क्रीन में 1.07 बिलियन कलर्स और 100% DCI-P3 कलर गमट का सपोर्ट मिल जाएगा।

ब्राइटनेस की बात करें तो Lava Virat Curve 5G फोन की स्क्रीन 800 निट्स HBM ब्राइटनेस और 1100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इससे स्क्रीन को अलग-अलग लाइट वाली कंडीशन में उपयोग करने में अच्छा अनुभव होगा।

परफॉरमेंस के लिए Lava Virat Curve 5G में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। कंपनी के अनुसार, फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 8 लाख से ज्यादा का स्कोर किया है। फोन में 6GB LPDDR5 RAM दी गई है। जिसे 6GB वर्चुअल RAM के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Lava Virat Curve 5G फोन Android 16 पर काम करता है। Lava ने इसे क्लीन Android अनुभव के साथ पेश किया है और इसमें ब्लोटवेयर, विज्ञापन और नोटिफिकेशन फ्री अनुभव देने का दावा किया गया है। यही नहीं 2 साल के OS और 3 साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे।

फोटोग्राफी के लिए Lava Virat Curve 5G फोन के रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें Sony IMX752 सेंसर और EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा स्क्रीन फ्लैश सपोर्ट करता है। फोन में 2K रिजॉल्यूशन पर 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी गई है।

कैमरा फीचर्स में नाइट मोड, AI, HDR, पोर्ट्रेट, पैनोरमा, स्लो मोशन, डॉक्यूमेंट करेक्शन, टाइम लैप्स, प्रो मोड, प्रो वीडियो, Google Lens और डुअल व्यू वीडियो जैसे विकल्प शामिल हैं।

Lava Virat Curve 5G में 6000mAh की Li-Polymer बैटरी दी गई है। फोन 45W चार्जिंग सपोर्ट करता है, लेकिन इसके बॉक्स में 33W का चार्जर मिलेगा। कंपनी के अनुसार, डिवाइस को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में लगभग 92 मिनट लगते हैं। फोन में 55 घंटे तक टॉक टाइम और 720 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। जबकि YouTube प्लेबैक टाइम 660 मिनट शेयर किया गया है।

Lava Virat Curve 5G फोन का वजन 184 ग्राम है। जबकि इसकी मोटाई 8.55mm है। वहीं, डिवाइस का डायमेंशन 162.26×73.51×8.55mm है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस भी दिया गया है।

Lava Virat Curve 5G में डुअल सिम (5G + 5G), Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, IR ब्लास्टर, जायरोस्कोप और एम्बिएंट लाइट सेंसर शामिल हैं। फोन में GPS, Beidou, Glonass, QZSS और Galileo नेविगेशन सिस्टम का सपोर्ट भी दिया गया है।

Lava Virat Curve 5G के बॉक्स में हैंडसेट के साथ USB Type-C केबल, 33W चार्जर, सिम इजेक्टर पिन और प्रीमियम बैक कवर मिलता है। हैंडसेट पर 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी और एक्सेसरीज पर 6 महीने की वारंटी दी गई है। यदि आप इस रेंज में नया फोन देख रहे हैं तो यह अच्छा विकल्प है। आप इसे चुन सकते हैं। यह Oppo, realme, Vivo और iQOO के फोंस को टक्कर दे सकता है। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।



Lava Virat Curve 5G Price, Launch Date
Expected Price:N/A
Release Date: (Expected)
Variant:6 GB RAM
Phone Status:Upcoming Phone
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here