
vivo ने अपनी फ्लैगशिप X500 सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन vivo X500, vivo X500 Pro और vivo X500 Pro Max चीन में लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम दोनों प्रो मॉडल्स की कर रहे हैं जिनमें 2nm MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर, 144Hz LTPO OLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, Pro Max मॉडल का सबसे बड़ा हाईलाइट 200MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा है। जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। कंपनी ने दोनों फोन के साथ 3.92 इंच की AMOLED टेलीफोटो एक्सटेंडर स्क्रीन की भी घोषणा की है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।
vivo X500 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस
vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच का 2K BOE Q11 LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले में केवल 1mm पतले बेजल्स दिए गए हैं। फोन में क्वाड माइक्रोफोन और बेहतर डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलते हैं।

परफॉरमेंस के लिए vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन में 2nm प्रोसेस पर आधारित MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IR और USB 3.2 पोर्ट दिया गया है। डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है।
vivo X500 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT-910 प्राइमरी कैमरा है। जो 1/1.28 इंच सेंसर, LOFIC टेक्नोलॉजी और OIS सपोर्ट करता है। कैमरा सिस्टम में 3 डिग्री तक का गिंबल जैसा OIS स्टेबिलाइजेशन दिया गया है।
vivo X500 Pro Max फोन का सबसे खास कैमरा 200MP Samsung HP0 टेलीफोटो सेंसर है। यह 1/1.4 इंच सेंसर के साथ आता है और Zeiss APO 3.5x OIS टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करता है। इसमें CIPA 7.0 प्रोफेशनल-ग्रेड स्टेबिलाइजेशन दिया गया है। कैमरा 400mm Zeiss G2 Ultra टेली-कन्वर्टर को भी सपोर्ट करता है। इसके साथ बेहतर वीडियो स्टेबिलाइजेशन और 30x तक कैप्चर स्पीड सपोर्ट मिलने की बात कही गई है।
वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन में 4K 120fps HDR और 4K 240fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है। अल्ट्रा-वाइड कैमरे के तौर पर 50MP JN5 सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo X500 Pro Max फोन में ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 50MP JN1 फ्रंट कैमरा दिया गया है।
vivo X500 Pro Max में 8,000mAh की बैटरी दी गई है। जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का वजन 229 ग्राम है।

vivo X500 Pro के स्पेसिफिकेशंस
vivo X500 Pro में 6.36 इंच का 1.5K BOE Q11 LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में भी 2nm MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर, LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो vivo X500 Pro में 50MP Sony LYT-910 प्राइमरी कैमरा, 50MP JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP Sony LYT-610 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। टेलीफोटो कैमरा 3.5x जूम, Zeiss ऑप्टिक्स और OIS सपोर्ट करता है। फ्रंट में ऑटोफोकस वाला 50MP JN1 कैमरा मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए vivo X500 Pro में 6,510mAh की बैटरी मिलती है। यह भी 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन का वजन 197 ग्राम है। कनेक्टिविटी और सुरक्षा के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IR, USB 3.2, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
vivo X500 Pro और Pro Max की कीमत
चीन में vivo X500 Pro और Pro Max स्मार्टफोन को अलग-अलग RAM और स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है।
vivo X500 Pro की कीमत:
- 12GB + 256GB: 6,499 युआन (लगभग 93,000 रुपये)
- 12GB + 512GB: 7,499 युआन (लगभग 1,07,000 रुपये)
- 12GB + 1TB: 8,499 युआन (लगभग 1,21,500 रुपये)
vivo X500 Pro Max की कीमत:
- 12GB + 256GB: 6,999 युआन (लगभग 1,00,000 रुपये)
- 12GB + 512GB: 7,999 युआन (लगभग 1,14,500 रुपये)
- 16GB + 512GB: 8,499 युआन (लगभग 1,21,500 रुपये)
- 12GB + 1TB: 8,999 युआन (लगभग 1,28,700 रुपये)

vivo X500 Pro और vivo X500 Pro Max मॉडल्स को Dawn (ऑरेंज), Earth Echo (सिल्वर/ग्रे), Sunny White और Dusk Black कलर ऑप्शन में चीन में पेश किया गया है।









