
इस साल सितंबर में गूगल द्वारा मैसेंजर एप्लिकेशन ऐलो को भारत में लॉन्च किया था। गूगल असिस्टेंट फीचर से लैस यह ऐप आपके फोन के कई कार्यों करन में सक्षम है। वहीं हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि उस वक्त यह भारत में भी यह सिर्फ इंग्लिश भाषा को सपोर्ट करने में सक्षम था लेकिन आज से इस ऐप में हिंदी सपोर्ट भी आ गया है।
गूगल के ऐलो ऐप में आप हिंदी असिस्टेंट के अलावा हिंदी भाषा में स्मार्ट रिप्लाई करने में भी सक्षम हो गया है। हिंदी में इस सेवा को आने के बाद वे लोग भी बेहतर तरीके से स्मार्टफोन का उपयोग कर पाएंगे जो अब तक इंग्लिश या मोबाइल में कठिन हिंदी टाइपिंग की वजह से इसके उपयोग से परेहज करते थे। गूगल असिस्टेंट के माध्यम से अब हिंदी में बोलकर कर ही लोग अपने स्मार्टफोन का उपयोग करने में सक्षम होंगे। इसका वर्चुलअल असिस्टेंट बेहद स्मार्ट है और आपके कई कार्यों को करने में सक्षम है।
2016 के बाद करोड़ो मोबाईल पर बंद हो जाएगा व्हाट्सऐप
एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गूगल ने बताया है कि आज से एंडरॉयड और आईओएस के यूजर्स को ऐलो ऐप का नया अपडेट मिलने लगेगा। गूगल ऐलो में आपको गूगल असिस्टेंट और स्मार्ट रिप्लाई के अलावा इंकोगनिटो मोड, विस्परशॉट, इंक और एंड टू एंड इनक्रिप्शन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यानि इस एप की मदद से चैटिंग के दौरान आप केवल एक टैप क्लिक कर रिप्लाई कर सकते हैं। ऐलो ऐप में इन-बिल्ट सर्च फ़ीचर हैं और स्टीकर भी उपलब्ध है।
जानें जियो के वेलकम आॅफर और हैप्पी न्यू ईयर आॅफर में क्या है अंतर
गूगल एलो में स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर मिलता है जिससे सिर्फ एक टैप कर ही मैसेज का जवाब दिया जा सकता है। यह ऐप आपको तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देने का सुझाव भी देगा। गूगल ने अलो ऐप में कई सारे इमोजी और फोटो गेम दिए हैं। यूज़र तस्वीरों को भेजने से पहले उन पर कलाकारी कर सकते हैं और मनचाहा मैसेज भी लिख सकते हैं।
गूगल असिस्टेंट की मदद से अब ऐलो ऐप्लिकेशन हिंदी में लिखी बातें समझ सकेगा और उसके आधार पर जवाब देने में सक्षम होगा। सबसे खासब बात यह कही जा सकती है कि टेक्स्ट के अलावा तस्वीरों में लिखी हिंदी को भी यह समझने में सक्षम है। वहीं स्मार्ट रिप्लाई यह समझने में सक्षम है कि किसी भाषा में आपको मैसेज आया है और उसी भाषा में आपको जवाब देने के लिए प्रेरित करेगा।


















