9020mAh बैटरी, 165Hz OLED स्क्रीन और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 के साथ iQOO Pad Ultra लॉन्च

Join Us icon

iQOO 16 लॉन्च हो गया है। यह ब्रांड का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बनकर आया है जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। इस फ्लैगशिप फोन के साथ ही कंपनी ने नया टैबलेट डिवाइस iQOO Pad Ultra भी चीन में लॉन्च कर दिया है। आइकू पैड अल्ट्रा हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आया है जिसमें ताकतवर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और 2.3K 165Hz OLED स्क्रीन भी मिलती है।

iQOO Pad Ultra स्पेसिफिकेशन्स

आइकू पैड अल्ट्रा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह Qualcomm का सबसे नया और सबसे ताकतवर प्रोसेसर है जो 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है और 3.74गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 5.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस टैबलेट में Adreno 850 GPU लगाया गया है।

इस टैबलेट में आइकू ने Ice Dome 5-Fold Air Cooling सिस्टम फिट किया है जिसमें एक्टिव कूलिंग फैन, डुअल एयर इनटेक और 3 फैन स्पीड लेवल मिलते हैं। आइकू पैड अल्ट्रा में 23,253mm हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है जो टैबलेट में पनपी हीट को तुरंत फैलाकर डिवाइस को ठंडा रखने में मदद करता है। वहीं बढिया गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें 500Hz टच सैंपलिंग रेट और 4D वाइब्रेशन जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

iQOO Pad Ultra में कंपनी ने Q4 Gaming chip का इस्तेमाल किया है जो गेमिंग के दौरान स्मूथ और लैगफ्री एक्सपीरियंस देती है। इस टैबलेट को लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च किया गया है जो कंपनी के एडवांस यूजर इंटरफेस OriginOS 7 पर काम करता है। इस टैबलेट में LPDDRX RAM लगाई गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है।

आइकू पैड अल्ट्रा टैबलेट को कंपनी ने 1440 × 2304 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 8.8-इंच की 2.3K डिस्प्ले पर लॉन्च किया है। यह OLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर हाई 165Hz रिफ्रेश का सपोर्ट दिया गया है जो स्क्रॉलिंग को स्मूथ बनाती है। वहीं टैबलेट डिस्प्ले 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है जिसके चलते धूप में भी बिना परेशानी टैबलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए यह आइकू टैबलेट तगड़ी 9020mAh बैटरी सपोर्ट करता है। बड़ी बैटरी के बावजूद कंपनी ने इस टैबलेट की थिकनेस सिर्फ 5.74mm रखी है। वहीं iQOO Pad Ultra को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 66W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए iQOO Pad Ultra Tablet को 6GHz Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C 3.2 Gen 2 जैसे एडवांस फीचर्स से लैस किया गया है। वहीं मनोरंजन के लिए यह आइकू का टैबलेट डुअल स्पीकर्स भी सपोर्ट करता है। डिवाइस अनलॉकिंग के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन लगाया गया है। यह टैबलेट Starry Silver और Ender Black कलर में लाया गया है।

iQOO Pad Ultra प्राइस

आइकू पैड अल्ट्रा को चाइना में कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 6499 युआन यानी 92,950 रुपये के करीब है। वहीं 16GB+256GB का रेट 7199 युआन यानी 1,02,950 रुपये के करीब है। iQOO Pad Ultra को 16GB RAM + 512GB Storage के साथ 7999 युआन (तकरीबन 1,14,450 रुपये) और 16GB + 1TB वाले टॉप वेरिएंट को 8999 (तकरीबन 1,28,750 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here