
Xiaomi ने जून महीने में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन शाओमी 17टी इंडिया में लॉन्च किया था। यह 12GB RAM वाला 5G फोन है जो दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आया था। लॉन्च के एक महीने बाद ही कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ाते हुए शाओमी 17टी को 5,000 रुपये महंगा कर दिया था। अब यही झटका एक बार फिर से लगा है। ब्रांड की ओर से Xiaomi 17T पर एक और प्राइस हाइक कर दिया है।
Xiaomi 17T प्राइस
शाओमी 17टी 5जी फोन 59,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage दी गई थी। पहले इस मोबाइल पर 5 हजार का प्राइस हाइक हुआ जिसके बाद रेट बढ़कर 64,999 रुपये हो गया। वहीं अब फिर से 5000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद Xiaomi 17T 5G फोन की कीमत 69,999 रुपये हो गई है। इसी तरह 64,999 रुपये में लॉन्च हुए 12GB RAM + 512GB Storage का रेट अब 74,999 रुपये हो चुका है। बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई है और यह फ्लैगशिप खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

Xiaomi 17T स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी 17टी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में शाओमी 17टी का AnTuTu Score 21,36,906 आ चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 MC8 जीपीयू मिलता है।
Xiaomi 17T 5G फोन में 2756 x 1268 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह पंचहोल स्टाइल वाली AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17टी 5जी फोन Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल Periscope Telephoto लेंस और 12 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह शाओमी 5जी फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए Xiaomi 17T को तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 14 घंटे 45 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। ग्राहकों को इस फोन में 22.5W reverse चार्जिंग भी मिलेगी जिसके चलते स्मार्टफोन से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकेंगे।

गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन में Xiaomi 3D IceLoop Cooling System दिया गया है। यह हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान मोबाइल हीट होने से रोकता है और स्मूथ व लैगफ्री परफॉर्मेंस देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे एडवांस फीचर दिए गए हैं। ग्राहकों को इसमें Google Gemini और Circle to Search कई AI फीचर्स मिलेंगे। वहीं IP68 रेटिंग के साथ वॉटर प्रोटेक्शन भी प्राप्त होगी।









