
अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है जिसके साथ त्यौहारों का मौसम भी पास आ गया है। फेस्टिवल सीजन को यादगार बनाने के तैयारी मोबाइल कंपनियों ने भी पक्की कर ली है। इस सप्ताह इंडिया में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं जिसमें OPPO F35 series सहित vivo V80, vivo S2 FE और vivo X Fold 6 शामिल हैं। 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोंस की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO F35
लॉन्च डेट – 5 अक्टूबर

ओपो एफ35 इस सप्ताह 5 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा। फोटोग्राफी के लिए फेमस इस सीरीज को कंपनी 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लेकर आएगी जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। लीक्स के अनुसार OPPO F35 5G फोन को Qualcomm Snapdragon 4 सीरीज चिपसेट लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग ओपो मोबाइल में 8000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। चार्जिंग के लि इसमें 80W SuperVOOC तकनीक दी जा सकती है। यह ओपो 5जी फोन 6.57-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है जिसे IP69K रेटिंग से लैस किया जा सकता है।
OPPO F35 Pro
लॉन्च डेट – 5 अक्टूबर

ओपो एफ35 प्रो 5जी फोन को कंपनी 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड नेचुरल सेल्फी कैमरा के साथ लेकर आ रही है जिसमें 100 डिग्री और NaturalTone 2.0 जैसे फीचर्स मौजूद हैं। वहीं मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल ओआइएस सेंसर दिया गया है। इस 5जी फोन को 8000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। OPPO F35 Pro में 6.78-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस 5जी फोन में Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया सकता है। वहीं OPPO F35 Pro मिलिट्री ग्रेड बॉडी और IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है।
vivo V80
लॉन्च डेट – 6 अक्टूबर

यह नया वीवो 5जी फोन भी इसी सप्ताह इंडिया में लॉन्च होगा। अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार vivo V80 5G फोन को कंपनी Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लेकर आ सकती है जिसके साथ OriginOS 7 भी मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 7200mAh बैटरी के साथ 90W FlashCharge तकनीक दी जा सकती है। इस फोन वीवो 5जी फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.58-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी गई है।
vivo S2 FE
लॉन्च डेट – 6 अक्टूबर

वीवो एस2 एफई कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आएगा जिसमें पावर बैकअप के लिए तगड़ी 10000mAh battery दी जा सकती है। यह 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगा और इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी। vivo S2 FE 5G फोन को MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस vivo 5G फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 वाला डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। वीवो एस2 एफई 5जी फोन 6.84-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले लॉन्च हो सकता है और वाटर प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP69 रेटिंग दी जा सकती है।
vivo X Fold 6
लॉन्च डेट – 6 अक्टूबर

इस फोल्डेबल फोन में 8.02-इंच की 2K+ मेन स्क्रीन और 6.51-इंच की FHD+ सेकेंडरी डिस्प्ले दी गई है। दोनों पर 5000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस सप्ताह इंडिया में vivo X Fold 6 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200MP का Samsung S5KHPB OIS कैमरा दिया गया है जो 50MP 3x periscope telephoto Sony LYT602 सेंसर और 50MP Ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फोन की दोनों स्क्रीन पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। यह वीवो फोल्डेबल फोन 6900mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।


















