5G स्मार्टफोन Redmi M100 Pro लॉन्च, मोबाइल में है 12GB RAM और Ultra प्रोसेसर की ताकत

Join Us icon

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने टेक मार्केट में अपने प्रोडक्ट पोर्टफो​लियो का विस्तार करते हुए एक नया मोबाइल फोन पेश किया है। ‘एम’ सीरीज के जोड़े गए इस 5जी फोन को Redmi M100 Pro नाम के साथ चीनी बाजार में उतारा गया है। नया रेडमी एम100 प्रो एक मिडरेंज मोबाइल है जिसे MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर से लैस किया गया है। Redmi M100 Pro 5G का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi M100 Pro 5G प्राइस

रेडमी एम100 प्रो 5जी फोन को 12GB RAM + 256GB Storage पर लॉन्च किया गया है। चीन में इस स्मार्टफोन को 2499 युआन की कीमत पर लाया गया है जो भारतीय करंसी के मुताबिक तकरीबन 35,699 रुपये है। इस नए रेडमी 5जी फोन को चाइना में चार कलर वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिनमें Midnight Black, Mirror Porcelain White, Phantom Blue और Twilight Purple कलर्स शामिल हैं।

Redmi M100 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी एम100 प्रो 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो Xiaomi HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के ​लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस नए रेडमी 5जी फोन में Mali-G615 जीपीयू लगाया गया है।

Redmi M100 Pro 5G फोन को 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 2560Hz PWM डिमिंग और 3000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह रेडमी फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर ग्लास लेयर चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी एम100 प्रो 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन Sony LYT600 OIS+EIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का macro सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी 5जी फोन 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Redmi M100 Pro 5G फोन को 5500mAh बैटरी से लैस कर चाइनीज मार्केट में उतारा गया है। आजकल 8000mAh-9000mAh बैटरी वाले फोन आम होते जा रहे हैं, ऐसे में इस नए रेडमी फोन की बैटरी कुछ कम लगी सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वहीं स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग की कमी भी खलती है।

Redmi M100 Pro 5G फोन IP68 रेटिंग से लैस है जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देती है। कनेक्टिविटी के लिए इस नए 5जी फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर दिए गए हैं। बताते चलें कि फोन डिस्प्ले पर दी गई Victus 2 की प्रोटेक्शन स्क्रीन को स्कैच इत्यादि से बचाने में मदद करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here