9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro, कैमरा मिलेगा कमाल

Join Us icon

ओपो ने पिछले सप्ताह ही बता दिया था कि वह बेहद जल्द अपनी ‘Reno17 series को टेक मंच पर पेश करने वाली है। वहीं आज कंपनी की ओर से रेनो 17 सीरीज की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी गई है। ब्रांड की ओर से बताया गया है कि नए रेनो फोन 9 नवंबर को लॉन्च होंगे। इस सीरीज में OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro स्मार्टफोन लाए जाएंगे जो सबसे पहले ओपो की होम मार्केट चीन में बिकेंगे।

OPPO Reno 17 series लॉन्च डेट

ओपो ने बता दिया गया है कि वह आने वाली 9 नवंबर को चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से कंपनी की नई रेनो 17 सीरीज टेक मंच पर पेश की जाएगी। इस सीरीज के तहत दो ओप्पो मोबाइल्स OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro लॉन्च होंगे। आज से ही ये अपकमिंग 5जी फोन चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं जिन्हें 9 नवंबर से खरीदा जा सकेगा। उम्मीद कर सकते हैं कि चाइना लॉन्च के बाद जनवरी 2027 में ओपो रेनो 17 और रेनो 17 प्रो इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं।

OPPO Reno 17 series स्पेसिफिकेशन्स

सामने आए लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीरीज के प्रो मॉडल को MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। OPPO Reno 17 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में गिंबल-स्टाइल स्टेबलाइजेशन तकनीक वाला 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस मिलने की उम्मीद है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो 17 प्रो को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार Reno 17 Pro 5G फोन को कंपनी 6.32-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है। चर्चा है कि पावर बैकअप के लिए इस ओपो 5जी फोन को 7200mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया जा सकता है।

OPPO Reno 17 की बात करें तो इस 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.84गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस मोबाइल को लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर लाया जा सकता है जिसके साथ फोन में ColorOS 17 देखने को मिल सकता है।

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 17 5G फोन को तगड़ी 8000mAh से लैस कर चाइना में लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 17 5जी मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके तीनों सेंसर 50 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। चर्चा है कि ओपो रेनो 17 को कॉम्पैक्ट डिजाइन पर लाया जाएगा जिसमें 6.5 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP69 रेटिंग दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here