55 इंच वाले 4K Smart TV पर 9500 रुपये की भारी छूट! देखें ब्रांडेड टीवी की डील

Join Us icon

दिवाली के मौके पर लगभग हर शख्स कुछ न कुछ नया खरीदने की योजना बनाता है। तमाम कंपनियां भी इन दिनों ढेरों ऑफर्स लेकर आती हैं जिसमें मोबाइल, टीवी और होम अप्लायंसेज भारी छूट के साथ सस्ते रेट पर बेचे जाते हैं। अगर आप कोई नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए शानदार टीवी डील लेकर आए हैं। Samsung का 55-इंच वाला 4K Smart TV 9500 रुपये डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

स्मार्ट टीवी पर ऑफर

हम जिस स्मार्ट टीवी की बात कर रहे हैं वो Samsung Vision AI 55 inch Ultra HD (4K) Mini LED Smart TV है। इस 55 इंच स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी को शॉपिंग फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। वैसे तो फ्लिपकार्ट पर इस सैमसंग स्मार्टटीवी की कीमत 59,999 रुपये बताई गई है लेकिन कंपनी की ओर से MRP पर 12,500 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस एमआरपी डिस्काउंट के बाद टीवी को 47,490 रुपये के सेलिंग प्राइस पर खरीदारी के लिए लिस्ट कर दिया गया है।

सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी इस 55 इंच Smart TV पर 9,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। SBI Credit card से पेमेंट करने पर यह एक्स्ट्रा छूट प्राप्त होगी। इस बैंक कार्ड डिस्काउंट के बाद सैमसंग स्मार्ट टीवी का प्राइस सिर्फ 37,990 रुपये हो जाएगा। यानी एसबीआई कार्ड से इस 60 हजार वाले स्मार्ट टीवी को 40 हजार से भी कम रेट पर खरीदा जा सकता है। इस टीवी की डील डिटेल में देखने या फिर सस्ते रेट पर 55 इंच वाला 4के टीवी खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।

Samsung Vision AI 55-इंच स्मार्ट टीवी के फीचर्स

यह 55 इंच वाला सैमसंग स्मार्ट टीवी है जो विजन एआई सीरीज में आता है। सबसे पहले डिस्प्ले की ही बात करें तो इसमें 3840 x 2160 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली Ultra HD यानी 4K स्क्रीन दी गई है। इस टीवी में Mini LED पैनल पर इस्तेमाल किया गया है जिसपर 50Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्ट टीवी की स्क्रीन को HDR और Color Booster का सपोर्ट प्राप्त है जो शानदार पिक्चर क्वालिटी देने में मदद करते हैं।

इस स्मार्ट टीवी में 8GB Storage दी गई है जिसके चलते ढेरों ऐप्स व गेम्स टीवी में डाउनलोड किए जा सकते हैं। यह टेलीविजन Smart Tizen TV ओएस पर काम करता है। दिलचस्प बात है कि कंपनी इसे 7 साल की फ्री ओएस अपग्रेड के साथ बेच रही है। इसमें बिल्ट-इन वाई-फाई और ब्लूटथ का सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टटीवी में 3 HDMI पोर्ट और 1 USB पोर्ट लगाया गया है। वहीं टीवी रिमोट में वॉयस कमांड का फीचर भी मौजूद है।

म्यूजिक का मजा लेने के लिए इसमें 30W Speaker लगाए गए हैं जो धमाकेदार साउंड क्वॉलिटी दे सकते हैं। वहीं ओटीटी ऐप्स की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में Netflix, Prime Video, JioHotstar, Sonyliv, Z5 और Apple TV सहित YouTube व Spotify जैसी ऐप्स का सपोर्ट भी दिया गया है। बताते चलें कि ​कंपनी की ओर से इस टीवी की इंस्टालेशन फ्री दी जा रही है और यह स्मार्ट टीवी 2 साल की वारंटी के साथ आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here