
अगर आप अपने घर के लिए या किसी को गिफ्ट करने के लिए बड़ी स्क्रीन वाला 4K Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart पर LG के 50-इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहे ऑफर्स आपके काम आ सकते हैं। LG के इस 2026 मॉडल में 4K UHD LED डिस्प्ले के साथ अल्फा7 AI प्रोसेसर Gen9, HDR10 प्रो और डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स मिलते हैं। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 38,999 रुपये है। जबकि WOW डील में इसे 34,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए, आगे ऑफर की पूरी डिटेल्स जानते हैं।
LG 50 इंच 4K Smart TV की कीमत और ऑफर्स
Flipkart पर LG के इस 50-इंच Ultra HD (4K) LED Smart WebOS TV की लिस्टेड कीमत 38,999 रुपये है। इसकी MRP 65,990 रुपये बताई गई है, यानी लिस्टेड कीमत पर करीब 41 प्रतिशत की छूट मिल रही है। वहीं, WOW डील के तहत इसकी कीमत 34,249 रुपये पड़ेगी।

बैंक ऑफर्स की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं, Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड पर 4,325 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा टीवी पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। ग्राहक अपना पुराना टीवी या अन्य प्रोडक्ट एक्सचेंज करके 8,430 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। एक्सचेंज की सही वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल, कंडीशन और लोकेशन पर निर्भर करेगी।
Flipkart पर इस टीवी को EMI पर खरीदने का विकल्प भी दिया गया है। SBI क्रेडिट कार्ड पर 12 महीने की No Cost EMI उपलब्ध है। जिसकी EMI 2,854 रुपये प्रति महीने तक हो सकती है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 12 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प 2,937 रुपये प्रति महीने में दिख रहा है।
इसके अलावा Flipkart EMI के जरिए 6 महीने के लिए 6,167 रुपये हर महीने और Bajaj Finance के जरिए 18 महीने के लिए 2,056 रुपये हर महीने की EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। हालांकि, अलग-अलग EMI ऑप्शंस की पात्रता और शर्तें लागू होंगी।
LG 50 इंच Smart TV के फीचर्स
LG के इस स्मार्ट टीवी में 50-इंच की 4K UHD LED स्क्रीन दी गई है। इसमें Nano डिटेल एन्हांसर टेक्नोलॉजी मिलती है। जो तस्वीरों में डिटेल और कंट्रास्ट को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसके साथ HDR10 Pro और 4K सुपर अपस्केलिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
परफॉरमेंस के लिए टीवी में Alpha7 AI Processor 4K Gen9 मिलता है। यह AI आधारित पिक्चर प्रोसेसिंग और ऑप्टिमाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ VRR का सपोर्ट भी मिलता है। टीवी में कई प्रमुख ऐप्प पहले से भी मिलेंगे।

साउंड के लिए इसमें Dolby Atmos और AI Sound Pro टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी का दावा है कि AI Sound Pro वर्चुअल 9.1.2 चैनल सराउंड साउंड एक्सपीरियंस देता है। स्मार्ट फीचर्स के लिए टीवी WebOS पर काम करता है। इसमें Google Gemini, Microsoft Copilot, LG Channels और LG Shield का सपोर्ट मिलता है। कंपनी इसमें 5 साल के OS अपग्रेड का भी वादा करती है।










