iQOO Z12 Lite 5G में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo चिप, फीचर्स लीक

Join Us icon

iQOO अपनी Z-सीरीज में नया स्मार्टफोन iQOO Z12 Lite 5G लॉन्च कर सकता है। इस फोन के लेकर पिछले कुछ समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं, अब नए लीक में इसके प्रोसेसर, बैटरी और सॉफ्टवेयर की जानकारी मिली है। इसके मुताबिक, फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट और 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि कुछ मार्केट में इसे iQOO Z12 SE 5G नाम से पेश किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Z12 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस लीक

टिप्स्टर पैशनेटगीक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और अपनी वेबसाइट पर आगामी iQOO Z12 Lite 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। इसके अनुसार, फोन में 4nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

स्टोरेज की बात करें तो iQOO Z12 Lite 5G फोन में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। वहीं, यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम कर सकता है। लीक के अनुसार, फोन जल्द लॉन्च आ सकता है। यानी आने वाले दिनों में ब्रांड द्वारा ऐलान हो सकता है।

लीक में iQOO Z12 Lite 5G को कुछ मार्केट में iQOO Z12 SE 5G नाम से पेश किए जाने की बात लिखी है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर I2603 बताया गया है। यह मॉडल नंबर पहले IMEI डेटाबेस और बाद में Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी सामने आया था। Bluetooth SIG की लिस्टिंग में इसे iQOO Z12 Lite 5G नाम से देखा गया था। हालांकि, iQOO ने इस स्मार्टफोन के नाम और लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

लीक्स के अनुसार, iQOO Z12 Lite 5G में 6.77-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

iQOO Z12 Lite 5G को कंपनी के मौजूदा iQOO Z11 Lite 5G के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जा सकता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6,500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज और 6GB RAM व 128GB स्टोरेज वैरियंट लॉन्च किए गए थे।

अगर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो 8,000mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ आगामी iQOO Z12 Lite 5G पूर्व मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड हो सकता है। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here