
वीवो ने अनाउंस कर दिया है कि वह इंडिया में अपनी एक्स500 सीरीज लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से इस नई स्मार्टफोन सीरीज को टीज़ कर दिया गया है। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट वीवो डॉट इन के साथ ही अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी शॉपिंग साइट्स पर भी इस सीरीज का प्रोडक्ट पेज लाइव हो चुका है। वहीं देश के कुछ बड़े रिटेलर अभी से अपकमिंग वीवो फोन की बुकिंग भी ले रहे हैं। इस सीरीज में vivo X500, vivo X500 Pro और vivo X500 Pro Max लॉन्च होंगे जिनके साथ vivo Watch GT2 भी आएगी। अपकमिंग वीवो एक्स500 सीरीज से जुड़ी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo X500 Series इंडिया लॉन्च डिटेल
वीवो एक्स500 सीरीज इंडिया लॉन्च ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है। यह मोबाइल इसी महीने यानी नवंबर में भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। कंपनी की ओर से अभी तय तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन लीक्स की मानें तो vivo X500 Series के फोन 25 नवंबर या 26 नवंबर को इंडिया में लॉन्च हो जाएंगे। वहीं vivo X500, vivo X500 Pro और vivo X500 Pro Max की सेल दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी।

vivo X500
वीवो एक्स500 सीरीज का बेस मॉडल होगा। ग्लोबल वर्जन की ही तरह इस मोबाइल को भारतीय बाजार में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.70गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में LPDDR5X RAM मिलेगी जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाएगी।
फोटोग्राफी के लिए इसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल Sony LYT828 मेन सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल 3x telephoto Sony LYT610 सेंसर और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo X500 5G फोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा।

vivo X500 5G फोन को 6.59 इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह flat LTPS OLED पैनल पर बनी स्क्रीन होगी जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस वीवो 5जी फोन में 7500mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स को इसमें 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।
vivo X500 Pro
वीवो एक्स500 प्रो 5जी फोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का सबसे पावरफुल मोबाइल सीपीयू है जो 4.55गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में LPDDR5X Ultra RAM लगाई गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है।

vivo X500 Pro को इंडिया में 6.36 इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह OLED पैनल पर बनी BOE Q11 LTPO डिस्प्ले होगी जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इस वीवो 5जी फोन में 6510mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स500 प्रो 5जी फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT910 OIS सेंसर, 64 मेगापिक्सल 3.5x periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह वीवो फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ ही कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7, Bluetooth 5.4, NFC और IR ब्लास्टर भी सपोर्ट करता है।

vivo X500 Pro Max
वीवो एक्स500 प्रो मैक्स इस सीरीज का सबसे बड़ा, पावरफुल और महंगा मोबाइल बनकर आएगा। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में भी 4.55GHz तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला MediaTek Dimensity 9600 Pro ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। यह स्मार्टफोन भी LPDDR5X Ultra RAM तकनीक से लैस है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी।
vivo X500 Pro Max में भी कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया है। इसके बैक पैनल पर प्रो मॉडल वाला ही 50 मेगापिक्सल Sony LYT910 मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 200MP Samsung HP0 3.5x OIS telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

वीवो एक्स500 प्रो मैक्स 5जी स्मार्टफोन BOE Q11 luminescent मटेरियल पर बनी 6.85-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। यह 2K रेजोल्यूशन वाली LTPO OLED डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए X500 Pro Max 8000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें भी WiFi 7, Bluetooth 5.4, NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मौजूद हैं।


















