
Huawei ने अपने नए स्मार्टफोन Huawei OSTA O1 Pro की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी का यह नया फोन 20 नवंबर को चीन में लॉन्च होगा। खास बात है कि OSTA कंपनी का नया सब-ब्रांड है। जिसे चीन में Xingmang के नाम से जाना जाता है। Huawei OSTA O1 Pro इस ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है। जिसे कंपनी की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर Vmall पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है। इसमें सामान्य फोन से अलग वाइड स्क्रीन होगी। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Huawei OSTA O1 Pro की लॉन्च डेट चीन
Huawei OSTA O1 Pro चीन में 20 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे (चीन के समयानुसार) लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन को अपनी आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर Vmall पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है। हालांकि, अभी इसकी कीमत और सेल शुरू होने की डेट शेयर नहीं की गई है। उम्मीद है कि कंपनी लॉन्च इवेंट के दौरान इन जानकारियों से पर्दा उठा सकती है।

Huawei OSTA O1 Pro के कलर और स्टोरेज ऑप्शन
Vmall पर सामने आई जानकारी के अनुसार, आगामी Huawei OSTA O1 Pro को Starry Black, Nebula White और Starburst Purple कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके स्टोरेज वैरियंट की बात करें तो Starry Black और Nebula White कलर में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज मिलेगा। वहीं, Starburst Purple कलर में 16GB रैम के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज का ऑप्शन दिया जाएगा। यानी फोन के 16GB रैम वाले दोनों वैरियंट केवल पर्पल कलर में उपलब्ध होंगे।
Huawei OSTA O1 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
Huawei ने अब तक OSTA O1 Pro की पूरे स्पेसिफिकेशंस शेयर नहीं की हैं। हालांकि, टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, फोन में 6.39 इंच का वाइड 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:9.5 हो सकता है। फोन में Kirin 9030S चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। जो 1/1.28-इंच RYYB सेंसर के साथ आ सकता है। इसके साथ फोन में 3.7x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और Red Maple लेंस भी दिया जा सकता है। हालांकि, इसमें अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
बैटरी की बात करें तो Huawei OSTA O1 Pro में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो 66W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
बता दें कि अपकमिंग Huawei OSTA O1 Pro लुक के मामले में पूर्व में आए वाइड स्क्रीन फोन Huawei Pura X View जैसा होगा। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









