
आॅनर के आगामी हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस आॅनर नोट 10 को हाल ही में एक चीनी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से कुछ दिन पहले ही कंपनी ने आॅनर नोट 10 को लेकर एक टीज़र भी जारी किया था जिसके बाद यह साफ हो गया था कि कंपनी जल्द ही इस डिवाईस को टेक जगत के सामनें पेश करेगी। वहीं अब आॅनर ने अपने आगामी फ्लैगशिप डिवाईस की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने बता दिया है कि आॅनर नोट 10 आने वाली 31 जुलाई को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर दिया जाएगा।
आॅनर कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये आॅनर नोट 10 के लॉन्च की जानकारी शेयर की है। कंपनी ने घोषणा की है कि 31 जुलाई को बीजिंग शहर में एक ईवेंट का आयोजन किया जाएगा और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी अपना नया डिवाईस पहली बार टेक जगत के सामने पेश करेगी। 31 जुलाई को यह फोन सिर्फ चीनी बाजार में ही उतारा जाएगा। वहीं आॅनर द्वारा अगस्त की 30 तारीख को बर्लिन में एक और ईवेंट आयोजित किया जाएगा और इस ईवेंट से आॅनर नोट 10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा।

आॅनर नोट 10 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर हालांकि कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स के अनुसार यह डिवाईस 6.9-इंच की क्यूएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। आॅनर नोट 10 डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसके बैक पैनल पर जहां 24-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर होंगे। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है।
वीवो नेक्स पहली झलक: नहीं देखा होगा अब तक ऐसा स्टाइल
लीक्स के मुताबिक आॅनर नोट 10 लेटेस्ट एंडरॉयड पर पेश होगा तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ कंपनी के ही हाईसिलिकॉन किरीन 970 चिपसेट पर रन करेगा।। कंपनी की ओर से इस डिवाईस में 6जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है तथा फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। आॅनर नोट 10 में एनएफसी सपोर्ट व यूएसबी टाईप सी के साथ ही 6,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।
भारत में लॉन्च हुआ इनविजिबल सेल्फी कैमरे वाला अनूठा स्मार्टफोन वीवो नेक्स
बहरहाल आॅनर 2 साल बाद अपनी नोट सीरीज़ में कोई डिवाईस ला रही है। आॅनर नोट 8 के बाद सीधा आॅनर नोट 10 लॉन्च होने जा रहा है। इस डिवाईस की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और आॅनर नोट 10 की कीमत के लिए 31 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यह आशा भी की जा सकती है कि 30 अगस्त को ग्लोबल लॉन्च के कुछ समय बाद ही आॅनर अपने इस फ्लैगशिप डिवाई को भारत में भी ला सकती है।





















