
हुआवई ने कुछ ही दिनों पहले ही टेक मंच पर अपना पहला पंच होल नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नोवा 4 लॉन्च किया है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 48-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। इस हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कुछ दिनों बाद ही आज हुआवई ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर एक और नया स्मार्टफोन पी स्मार्ट (2019) लॉन्च कर दिया है। हुआवई की ओर से यह फोन फिलहाल यूके में पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
हुआवई पी स्मार्ट (2019) को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ ‘यू’ शेप वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसे कंपनी ने ड्यूड्रॉप नॉच का नाम दिया है। हुआवई का यह फोन 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। पी स्मार्ट (2019) एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। पी स्मार्ट (2019) में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो हुआवई ने अपने नए फोन को डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया है। इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च होगा हुआवई वाई7 (2019)
हुआवई पी स्मार्ट (2019) डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। यूके में हुआवई की ओर से पी स्मार्ट (2019) को ऑफिशियल तो कर दिया गया है लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है। हुआवई का यह फोन मीडनाइट ब्लैक, ब्लू और ओरोरा ब्लू कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।






















Comments are closed.