
सैमसंग अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ पर काम कर रही है और इस सीरीज़ में गैलेक्सी एम20, गैलेक्सी एम30 और गैलेक्सी एम50 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ की शुरूआत पूरे विश्व में सबसे पहले भारत में ही करेगी और इंडियन मार्केट में लॉन्च के साथ ही इस सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च होगा। इस सीरीज़ के साथ ही कंपनी गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन को भी टेक मंच पर लाने की तैयारी कर रही है। एक ताजा लीक में गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन अहम स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।
गैलेक्सी ए50 को लेकर बताया गया है कि सैमसंग अपने इस फोन को 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि गैलेक्सी ए50 रिवर्स चार्जिंग फीचर भी सपोर्ट करेगा। यानि यह फोन किसी पावरबैंक की तरह भी काम करेगा और इस फोन से अन्य फोन को भी चार्ज किया जा सकेगा। गैलेक्सी क्लब की रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए50 के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 24-मेगापिक्सल का होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए50 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए50 को कुछ दिनों पहले चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी देखा गया था। इस लिस्टिंग से पता चला है कि गैलेक्सी ए50 एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा यह स्मार्टफोन 10एनएम तकनीक पर बने सैमसंग के ही एक्सनॉस 9610 चिपसेट पर रन करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए50 को गीकबेंच पर गैलेक्सी ए50 को 4जीबी रैम से लैस बताया गया है। वहीं तरह ग्राफिक्स के लिए गैलेक्सी ए50 में माली-जी72 जीपीयू दिए जाने की बात भी गीकबेंच की लिस्टिंग में सामने आई है। आपको बता दें कि सैमसंग एक्सनॉस 9610 चिपसेट मीड रेंज फोन की लिए बना है तथा 480एफपीएस की स्पीड पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।
झूठी है शाओमी के स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी की खबर, कंपनी ने डाला है यह पोस्ट
गीकबेंच पर सैमसंग गैलेक्सी ए50 को सिंगल-कोर में जहां 1,615 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 4,380 स्कोर दिया गया है। बेंचमार्किंग साइट पर गैलेक्सी ए50 की स्पेसिफिकेशन्स् से जुड़ी सीमित जानकारी ही शेयर की गई है। सैमसंग की ओर से भी अभी तक गैलेक्सी ए सीरीज़ और गैलेक्सी ए50 पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। ऐसे में फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व इसकी लॉन्च संबंधित जानकारी के लिए सैमसंग का इंतजार किया जा रहा है।



















Comments are closed.