
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने सैमसंग ने कुछ समय पहले खुद ही कन्फर्म किया है कि वह सैन फ्रांसिस्को के बिल ग्राहम सिविक ऑडिटोरियम में 20 फरवरी 2019 को एक लॉन्च इवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट के दौरान कंपनी गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार सैमसंग इस लॉन्च इवेंट में चार नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 लाइट, गैलेक्सी एस10 प्लस और गैलेक्सी एस10 5जी लॉन्च कर सकती है। नाम से पता लग रहा है कि सभी फोन्स में गैलेक्सी एस 10 लाइट सबसे अफोर्डेबल मॉडल होगा। वहीं, गैलेक्सी एस10 (5जी) सबसे बड़ा वेरिएंट होगा। अब इटेलियन साइट टुट्टो एंडरॉयड पर गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के स्मार्टफोन्स की जानकारी सामने आई है, जिसमें उपलब्धता की जानकारी भी दी गई है। इससे पहले भी इस सीरीज़ की कीमत के बारे में लीक सामने आ चुकी है।
एक्सक्लूसिव: तीन रियर कैमरा और वी शेप इनफिनिटी डिसप्ले के साथ लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एम50

रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के अंदर आने वाले एंट्री-लेवल गैलेक्सी एस10 लाइट के 6जीबी +128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €779 (लगभग 63,000 रुपए) होगी। इस डिवाइस में 5.8-इंच इनफिनिटी ओ डिसप्ले हो सकती है। दूसरी ओर गैलेक्सी एस10 6जीबी +128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €929 (लगभग 75,000 रुपए) और 8जीबी + 512जीबी वेरिएंट की कीमत €1,179 (लगभग 95,000 रुपए) होगी। इस डिवाइस में कर्व्ड 6.1-इंच इनफिनिटी ओ डिसप्ले होगा। गैलेक्सी एस10+ में 6.4-इंच डिसप्ले हो सकता है।

वहीं, इसके 6जीबी + 128जीबी मॉडल की कीमत €1,049 (लगभग 85,000 रुपए) और 8जीबी + 512जीबी मॉडल ऑप्शन की कीमत €1,299 (लगभग 1,05,000 रुपए) हो सकती है। इसके अलावा लीक में गैलेक्सी एस10 5जी मॉडल की कीमत का खुलासा हुआ है। लीक के अनुसार हैंडसेट को €1,599 (लगभग 1,30,000 रुपए) में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गैलेक्सी एस10 मॉडल की शिपिंग 8 मार्च से शुरू हो जाएगी।
4जीबी रैम के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए30 बेंचमार्किंग साइट हुआ लिस्ट, पावरफुल चिपसेट पर होगा लॉन्च
कीमत और उपलब्धता के अलावा सैमसंग के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर जानकारी सामने आई है। उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के साथ ही गैलेक्सी फोल्ड और गैलेक्सी एफ को पेश किया जाएगा। टुट्टो एंडरॉयड की दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फोल्डेबल डिवाइस की कीमत €2,000 ( लगभग 1,62,000 रुपए) हो सकती है, जिसकी शिपिंग मार्च की शुरुआत में या अप्रैल के आखिर में इटली के लिए होगी।
हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें


















