
भारतीय मोबाईल निर्माता कंपनी ज़ेन मोबाईल ने अपने एंडरॉयड फोन सीरीज़ में सिनेमैक्स क्लिक को लॉन्च किया है। 6,190 रुपये की कीमत वाला यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन आॅनलाईन और आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
जानें ट्राई क्यों देगा ग्रामीण ईलाकों में फ्री इंटरनेट
राजधानी में फोन की लॉन्चिंग पर कंपनी के सीईओ संजय कलीरोना ने कहा कि ज़ेन मोबाईल लगातार अपने डिवाईसेज़ की रेंज में प्रगति कर रही है तथा देश के टियर टू और टिरयर थ्री वाले शहरों के यूजर्स को डिजिटल बनाने की राह कार्यरत है। इस मौके पर संजय ने बताया कि ज़ेन सिनेमैक्स क्लिक को जियो सिम तथा उसके हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के साथ पेश किया जा रहा है, जो ग्राहको को बेहतर इंटरनेट एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स:
ज़ेन सिनेमैक्स में 720×1280 पिक्सल रेज्यूलेशन वाली 5.5-इंच की आईपीएस आॅनसेल एचडी स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाला 64-बिट का क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है और इसमें 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जो माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आॅटो फोकस फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिनेमैक्स क्लिक 30 घंटे का स्टैंडबाय टाईम देने वाली 2,700 एमएएच की बैटरी दी गई है तथा इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, वाई-फाई व ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
5,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन 4जी एलटीई फोन
ज़ेन मोबाईल द्वारा फोन के साथ एक प्रोटेक्शन किट तथा पहले छह महीने के लिए वन टाईम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर दिया जा रहा है तथा फोन में मोबाइल ट्रैकिंग व स्पेशल स्क्रीनशॉट फीचर्स भी शामिल हैं।





















