8-इंच डिसप्ले और 5,100एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ ऑनर टैब 5

Join Us icon

हुआवई की सब-ब्रांड कंपनी ऑनर को लेकर ताजा खबर इंटरनेट पर छाई हुई है कि कंपनी बेहद ही जल्द एक नया स्मार्टफोन ऑनर 20 नाम के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लीक्स में ऑनर 20 की लुक और स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इस फोन की कीमत भी सामने आ चुकी है। खबर है कि ऑनर 20 कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा जो 8जीबी रैम के साथ ही हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस किया जाएगा। ऑनर 20 के लॉन्च की स्थिति जहां अभी साफ नहीं है वहीं दूसरी ओर कंपनी ने एक नया टैबलेट डिवाईस अंर्तराष्ट्रीय टेक मंच पर पेश कर दिया है। ऑनर की ओर से टैब 5 लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट फिलहाल चीनी बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में विभिन्न मार्केट में दस्तक दे सकता है।

ऑनर टैब 5 कीमत

ऑनर टैब 5 को कंपनी ने सेल्यूलर और नॉन-सेल्यूलर मॉडल में लॉन्च किया है। कीमत की बात करें तो ऑनर टैब 5 के नॉन-सेल्यूलर मॉडल्स में दो वेरिएंट लॉन्च हुए है। टैबलेट के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 1099 युआन (तकरीबन 11,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है तथा 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 1299 युआन (तकरीबन 13,600 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसी तरह सेल्यूलर मॉडल के वेरिएंट्स में 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1399 युआन (तकरीबन 14,700 रुपये) तथा 4जीबी रैम व 64जीबी वेरिएंट को 1499 युआन (तकरीबन 15,700 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

8जीबी रैम और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा ऑनर 20

ऑनर टैब 5 स्पेसिफिकेशन्स

ऑनर की ओर से टैब 5 को 8-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया गया है जो फुलएचडी रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। यह टैबलेट एंडरॉयड 9 पाई आधारित मैजिक यूआई 2.0 पर पेश किया गया है जो र्कोटेक्स-ए53 तथा र्कोटेक्स-ए73 के साथ हाईसिलिकॉन किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए ऑनर टैब 5 में माली जी51 जीपीयू मौजूद है। गेमिंग के दौरान टैबलेट की परफॉर्मेंस फास्ट और लैग फ्री रखने के लिए कंपनी ने इसे जीपीयू टर्बो तकनीक से लैस किया है।

HONOR TAB 5 LAUNCHED 8 INCH DISPLAY 5100MAH BATTERY

ऑनर टैब 5 के दोनों मॉडल में मौजूद वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए ऑनर टैब 5 के रियर तथा फ्रंट दोनों पैनल्स पर 8-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन के रियर कैमरा आटो फोकस तकनीक से लैस है तथा सेल्फी कैमरे में बेहतरीन फिल्टर्स के जरिये शानदार फोटो क्लिक की जा सकती है।

शाओमी ला रही है एक और सस्ता फोन रेडमी 7, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट

ऑनर टैब 5 डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ् 4.2 और 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं सिक्योरिटी के लिए टैबलेट में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। बेहतर साउंड के लिए ऑनर टैब 5 में डुअल स्पीकर दिए गए हैं जो फोन की उपरी और नीचले पैनल पर मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह दमदार टैबलेट डिवाईस ऑनर टैब 5 5,100एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

सेल्यूलर और नॉन-सेल्यूलर मॉडल का फर्क

कंपनी ने ऑनर टैब 5 को दो अलग-अलग सेल्यूलर और नॉन-सेल्यूलर मॉडल में लॉन्च किया है। सेल्यूलर और नॉन-सेल्यूलर मॉडल में मुख्य फर्क सिम कनेक्टिविटी का होता है। सेल्यूलर मॉडल में जहां किसी भी आपरेटर की सिम को लगाया जा सकता है वहीं नॉन-सेल्यूलर मॉडल में सिम सपोर्ट नहीं होता है। सिम सपोर्ट होने के चलते सेल्यूलर मॉडल में सिम नेटवर्क पर वॉयस कॉल की जा सकती है तथा सिम आपरेटर का इंटरनेट यूज़ किया जा सकता है। लेकिन नॉन सेल्यूलर मॉडल में इंटरनेट चलाने के लिए वाईफाई का ही सहारा लेना पड़ता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here